फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, दो खूंखार जानवरों की अनोखी लव स्टोरी

Mon, 26 Oct 2015 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर,मोहाली(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
मोहब्बत में दीवाने इंसान ही नहीं जानवर भी होते हैं। ये प्रेम कहानी है एक शेर-शेरनी की। ये फिल्मी नहीं, ब्लकि हकीकत है छतबीड़ जू में। यकीं न हो तो देखिए तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, दो खूंखार जानवरों की अनोखी लव स्टोरी

2 of 6
ये दो खूंखार जानवरों की प्रेमकथा है। इसमें नायक है युवराज और नायिका हैली। अपने पहले प्रेमी अभय के सदमे से उबरने के बाद हैली अब युवराज के प्रेम में डूब गई है। हैली को अपने शावकों की चिंता तो है पर लायन सफारी में अपने शावकों से दिनभर दूर रहने के कारण उसका दिल बहलाते हैं युवराज। हैली को युवराज का क्रोध और उसकी दहाड़ दोनों ही प्यारी लगती हैं।

विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, दो खूंखार जानवरों की अनोखी लव स्टोरी

3 of 6
हैली के चार में से दो शावकों को नई दिल्ली के जू में भेज दिया गया है तो दो असलान और हीर अभी इसी जू में हैं। यह दोनों अपने में मस्त रहते हैं। हैली और युवराज को विजिटर्स के लिए लायन सफारी में छोड़ दिया जाता है। ऐसे में विजिटर्स आते जाते रहते हैं। हैली का युवराज काफी ख्याल रखते हैं।

तस्वीरों में देखिए, दो खूंखार जानवरों की अनोखी लव स्टोरी

4 of 6
अभय की मौत से गमजदा हैली की जिंदगी में युवराज एक नई किरण लेकर आए हैं। एक ओर कुछ माह पहले तक अपने बच्चों को लेकर एकदम अग्रेसिव होने वाली हैली अब शांत हो गई है। छतबीड़ जू के डायरेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि हैली और युवराज में अच्छी केमिस्ट्री है। टाइगर्स की तरह लायन के बीच में ज्यादा टकराव की स्थिति नहीं बनती है। उन्होंने कहा कि यह दोनों एक दूसरे से काफी घुल मिल गए हैं।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, दो खूंखार जानवरों की अनोखी लव स्टोरी

5 of 6
ध्यान रहे कि एक साल पहले अभय की मौत हो गई थी, जिसके बाद हैली ने चार शावकों को जन्म दिया। करीब एक साल तक हैली काफी उग्र रही, लेकिन अब शांत हो चुकी है। छतबीड़ की लायन सफारी अब पर्यटकों का मुख्य आकर्षण बन चुकी है। यहां अब पांच शेर हैं। जिसमें दो फीमेल और तीन मेल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए, दो खूंखार जानवरों की अनोखी लव स्टोरी

6 of 6
जू की डियर सफारी में फिलहाल ताला लग गया है। इसका कारण है कि यहां फेरी वाले ने बीच में ही कांट्रेक्ट छोड़ दिया। अब जू प्रबंधन की ओर से यहां छोटी बस चलाने के लिए टेंडर किया जाने वाला है। डायरेक्टर के अनुसार इससे कांट्रेक्टर को भी राहत मिलेगी और लोगों को भी सफारी में सैर का आनंद आएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें