फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, हम घर बैठे कैसे हासिल कर सकते हैं एजुकेशन लोन?

Mon, 26 Oct 2015 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए लोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज! अब आप अब घर बैठे हासिल कर सकते हैं एजुकेशन लोन। देखिए कैसे?
विज्ञापन

देखिए, हम घर बैठे कैसे हासिल कर सकते हैं एजुकेशन लोन?

2 of 7
12वीं के बाद मध्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर और होनहार स्टूडेंट्स के लिए उच्च शिक्षा हासिल करना सबसे बड़ी चुनौती होती है। उच्च शिक्षा के लिए भारी-भरकम फीस चुका पाना उनके बस में नहीं होता। ऐसे ही स्टूडेंट्स की मदद के लिए केंद्र सरकार ने ‘विद्यालक्ष्मी पोर्टल’ शुरू किया है।

विज्ञापन

देखिए, हम घर बैठे कैसे हासिल कर सकते हैं एजुकेशन लोन?

3 of 7
वेबसाइट www.vidyalakshmi.co.in के माध्यम से स्टूडेंट्स एक साथ तीन बैंकों में एजुकेशन लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से लोन लेने की प्रक्रिया भी आसान होगी। इस पोर्टल से 23 बैंक (सरकारी और निजी) रजिस्टर्ड हैं। इस पोर्टल की मदद से 44 किस्म के लोन प्रोवाइड करवाए गए हैं।

देखिए, हम घर बैठे कैसे हासिल कर सकते हैं एजुकेशन लोन?

4 of 7
अभी तक एजुकेशन लोन के लिए स्टूडेंट्स के साथ ही उसके अभिभावकों को बैंकों के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन, अब ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम के बाद एजुकेशन लोन लेने में दिक्कतें कम हो जाएंगी। केंद्र सरकार के विद्यालक्ष्मी पोर्टल से ऐसा होगा। युवाओं को सबसे पहले ‘विद्यालक्ष्मी’ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
विज्ञापन

देखिए, हम घर बैठे कैसे हासिल कर सकते हैं एजुकेशन लोन?

5 of 7
इसके बाद कॉमन एजुकेशन लोन का एप्लीकेशन भरना होगा। इसके बाद कैंडीडेट अपनी जरूरत के अनुसार बैंकों की योजनाओं को सर्च करके अप्लाई कर सकता है। जो बैंक छात्र के लोन एप्लीकेशन को प्रोसेस करेगा, वह उसकी पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराता रहेगा।
विज्ञापन

देखिए, हम घर बैठे कैसे हासिल कर सकते हैं एजुकेशन लोन?

6 of 7
अगर छात्र को लोन अप्लाई करने के दौरान किसी तरह की दिक्कत आती है या फिर बैंक उसे लोन देने में आनाकानी करे तो वह इसी पोर्टल के जरिए संबंधित बैंक की शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। पोर्टल पर बैंकों की एजुकेशन लोन स्कीम की जानकारी, कॉमन एजुकेशन लोन एप्लीकेशन, एक साथ तीन बैंकों में लोन के लिए आवेदन की सुविधा भी मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, हम घर बैठे कैसे हासिल कर सकते हैं एजुकेशन लोन?

7 of 7
वहीं, इस पोर्टल से जुड़े बैंकों के लिए छात्रों को लोन एप्लीकेशन डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। बैंकों की लोन प्रोसेसिंग संबंधी सारी जानकारी इसमें मौजूद है। साथ ही छात्रों को लोन लेने में आ रही दिक्कतों पर संबंधित बैंक की शिकायत करने की सुविधा भी यहां मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें