फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपीलः हरियाणा के सम्मान के लिए अब शांत हो जाएं जाट

Tue, 23 Feb 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
हरियाणा में पिछले आठ दिन के दौरान जो कुछ जला, वह संपत्ति नहीं, प्रदेश की आत्मा थी। केंद्र सरकार के शीर्ष प्रतिनिधियों ने वचन दे दिया है। वेंकैया नायडू की अध्यक्षता में कमेटी का एलान हो गया है। प्रदेश का एक अग्रणी और विश्वसनीय समाचार पत्र होने के नाते अमर उजाला की आपसे शांति की अपील है। बाल-बच्चों का चेहरा याद करें। खेत खलिहानों की सुध लें। काम-धंधे की तरफ देखें। घर आ जाएं।
विज्ञापन

अपीलः हरियाणा के सम्मान के लिए अब शांत हो जाएं जाट

2 of 7
हरियाणा में शांति कायम रखने में जनता का सहयोग अपेक्षित है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से किसी को कोई लाभ नहीं होगा। जनता से यही अपील है कि अफवाहों की तरफ ध्यान न दें और प्रदेश में शांति बहाल करने में सहयोग करें। - मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री, हरियाणा
विज्ञापन

अपीलः हरियाणा के सम्मान के लिए अब शांत हो जाएं जाट

3 of 7
हरियाणा में हालात बेकाबू हो गए हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ असामाजिक ताकतें सामाजिक ताना-बाना तोड़ने में लगी हैं। प्रजातंत्र में आंदोलन करना और हक की मांग करना सबका अधिकार है। केंद्र व राज्य सरकार को आंदोलनकारियों की समस्या का समाधान निकालना चाहिए। - भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता

अपीलः हरियाणा के सम्मान के लिए अब शांत हो जाएं जाट

4 of 7
प्रदेश की जनता अपसी भाईचारा और शांति बनाए रखे। जिस तरह का हिंसक आंदोलन चलाया जा रहा है, उससे भला होने के बजाय पूरे सामाजिक परिवेश का नुकसान हो रहा है। सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए यह आंदोलन वापस ले लेना चाहिए। - अभय सिंह चौटाला, नेता प्रतिपक्ष (इनेलो)
विज्ञापन

अपीलः हरियाणा के सम्मान के लिए अब शांत हो जाएं जाट

5 of 7
प्रदर्शनकारी रेलवे लाइन बाधित न करें। रेलवे की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। इससे आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। आपको विरोध प्रदर्शन का लोकतांत्रिक अधिकार है और हम उसका आदर करते हैं। लेकिन आपसे अपील करते हैं कि इससे सबसे ज्यादा असुविधा आम आदमी को होती है। - सुरेश प्रभु, रेल मंत्री 
विज्ञापन

अपीलः हरियाणा के सम्मान के लिए अब शांत हो जाएं जाट

6 of 7
केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक में तय हुआ कि राज्य सरकार विधानसभा के बजट सत्र में जाट आरक्षण का बिल पास करेगी। केंद्र सरकार ने भी एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाई है। मैं सभी से आंदोलन वापस लेने की अपील करता हूं। - कैप्टन अभिमन्यु, वित्त एवं उद्योग मंत्री, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

अपीलः हरियाणा के सम्मान के लिए अब शांत हो जाएं जाट

7 of 7
आंदोलनकारी संयम और शांति बनाएं रखें। हरियाणा में जो हो रहा है वह दुखद है। जाट आंदोलन से हरियाणा सुलग रहा है। संपत्तियों को क्षति पहुंचाई जा रही है। जाट समुदाय के प्रतिनिधियों से केंद्र सरकार की वार्ता चल रही है, जल्द ही सकारात्मक और सार्थक परिणाम सामने आएंगे। - राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें