सेवा, सुरक्षा व सहयोग का नारा लगाने वाली राजकीय रेलवे पुलिस यात्रियों की सुरक्षा को कितनी सजग है, इसका रियालिटी चेक किया, अमर उजाला की टीम ने। देखिए, क्या मिला?
विज्ञापन
रियलिटी चेक: इलाहाबाद की ट्रेन में कैसी है सुरक्षा, देखिए तस्वीरें
2 of 5
चंडीगढ़ से इलाहाबाद जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस की महिला कोच में खुलेआम दो युवा नशेड़ी घूम रहे थे। इन नशेड़ियों को इतना भी होश नहीं था कि वे महिला कोच में सवार हैं। इन नशेड़ियों को देखकर महिला यात्री काफी सहमी हुई थीं। काफी प्रयास के बाद उन्हें कोच से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
रियलिटी चेक: इलाहाबाद की ट्रेन में कैसी है सुरक्षा, देखिए तस्वीरें
3 of 5
महिला कोच के अंदर गए तो महिला यात्रियों ने बताया कि एक भी जीआरपी महिला कर्मी महिला कोच का रुख नहीं करतीं, जबकि चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से सैकड़ों महिला यात्री रोजाना ट्रेनों से यात्रा करती हैं। ऐसे में जीआरपी की लापरवाही किसी दिन बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।
रियलिटी चेक: इलाहाबाद की ट्रेन में कैसी है सुरक्षा, देखिए तस्वीरें
4 of 5
बता दें कि महिला कोच के साथ साथ पैंसेजर और अन्य ट्रेनों में 19 नवंबर से जीआरपी की महिला दस्ते की ड्यूटी लगाई जानी थी। इस मुहिम की जिम्मेदारी जीआरपी ने करीब 50 महिला पुलिस कर्मियों को सौंपी है। इसके लिए ट्रेनिंग स्कूल नेवल (करनाल) में उन्हें ट्रेनिंग दी गई है।
रियलिटी चेक: इलाहाबाद की ट्रेन में कैसी है सुरक्षा, देखिए तस्वीरें
5 of 5
पुलिस की सुस्ती के चलते रेलवे यार्ड में खड़ी शताब्दी एक्सप्रेस के पांच शीशे शरारती तत्वों ने तोड़ दिए हैं। कोच करीब दो माह से खड़ी है, लेकिन आए दिन शरारती तत्व कुछ न कुछ निकालने की कोशिश करते हैं। आरपीएफ पुलिस मुलाजिमों की तैनाती है, लेकिन वह शाम को यहां दिखाई देते है।