देश भर के बैंक अकाउंट होल्डर्स ध्यान दें, एक नियम बदल गया है। अगर आप इसके बारे में नहीं जानते तो यहां जान लीजिए, वरना परेशानी उठानी पड़ेगी। सभी बैंकों ने यह नियम काफी समय पहले बदल दिया था, लेकिन देखने में आया है कि लोगों को इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। बता दें कि अब लोगों को बैंक से कैश का लेन देन करने के लिए ओरिजिनल डोक्यूमेंट दिखाने होंगे। इसके लिए डोक्यूमेंट साथ लेकर ही बैंक जाना होगा। सरकार की ओर से जारी निर्देशों के तहत बैंकों को फोटो कॉपी के साथ ओरिजिनल डोक्यूमेंट का मिलान करना होगा। अगर ऐसा नहीं होगा तो कैश नहीं मिलेगा। निर्देशों के तहत 50 हजार से ज्यादा कैश निकालने के लिए लोगों को ओरिजिलन डोक्यूमेंट साथ रखने होंगे, तो जब भी बैंक जाएं ये बात ध्यान दें।