फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे बैंक, परेशान न हों, आपके हर सवाल का यहां है जवाब

Thu, 10 Nov 2016 09:21 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 12
आज से खुलेंगे बैंक, आपके हर सवाल का जवाब
आज से सभी बैंक खुलने वाले है, ऐसे में आपके मन में कई सवाल उठ रहें होंगे तो घबराएं नहीं, यहां है आपके हर सवाल का जवाब।
विज्ञापन

2 of 12
डेमो
आपको किसी भी तरह के पैनिक और अफवाह में आने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कि आप पुराने नोटों को किस तरह वापस, जमा या फिर आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 12
- फोटो : डेमो फोटो
1- क्यों लगाया गया 500 और 1000 के नोटों पर बैन?
भारत की अर्थव्यवस्था में फर्जी करंसी की मात्रा लगातार बढ़ रही थी। फर्जी करंसी का बड़ा हिस्सा 500 और 1000 रुपये के नोट ही रहे हैं। फर्जी नोटों में किसी भी तरह का सिक्यॉरिटी फीचर नहीं होता है, लेकिन आम लोग अकसर इनकी पहचान नहीं कर पाते हैं। इस फर्जी करंसी का इस्तेमाल राष्ट्रविरोधी और अवैध गतिविधियों में किया जाता है। 

4 of 12
- फोटो : Demo Pic
2- दैनिक जरूरतों के हिसाब से 4000 रुपये कम हैं। ऐसे में क्या करना चाहिए?
आप अपने बैंक खाते में जमा राशि का किसी को भी चेक या फिर नेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट्स, आईएमपीएस, क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स जैसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के जरिए पेमेंट कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 12
money
3- यदि किसी व्यक्ति का बैंक खाता ही न हो? 
आप अपने सारे दस्तावेज बैंक के समक्ष प्रस्तुत कर तत्काल नया बैंक अकाउंट खुलवा सकते हैं। बैंक अकाउंट के लिए आपको केवीआईसी (ग्राहक को जानो) पूरी करनी होगी।
विज्ञापन

6 of 12
- फोटो : Demo Pic
4- अपने नोटों को बदलवाने के लिए आप कहां जा सकते हैं?
नोटों को बदलने की सुविधा आरबीआई के सभी दफ्तरों, वित्तीय बैंकों, सहकारी बैंकों और पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

7 of 12
- फोटो : Demo Pic
5- क्या नोट बदलवाने के लिए आपको अपने बैंक की ब्रांच में ही जाना होगा?
4000 रुपये तक के नोट बदलवाने के लिए आप किसी भी बैंक की शाखा में जा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको वैध पहचान पत्र दिखाना होगा। इससे अधिक राशि आपको खाते में जमा करानी होगी और इसके लिए अपने बैंक की शाखा में जाना ही होगा। इसके अलावा यदि आप किसी दूसरे बैंक में पैसा जमा कराने के लिए जाते हैं तो आपको पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर के जरिए भी आपकी रकम जमा हो सकेगी।

8 of 12
- फोटो : Demo Pic
6- क्या आप किसी भी दूसरे बैंक की किसी भी शाखा पर जा सकते हैं?
हां, आप किसी भी बैंक की किसी भी शाखा पर जा सकते हैं। यहां आपको नोट बदलवाने के लिए अपना वैध आईडी प्रूफ पेश करना होगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर के लिए आपको आईडी प्रूफ के साथ ही बैंक अकाउंट डिटेल्स भी देनी होंगी।

9 of 12
रुपया
7- यदि आपका खाता न हो और आप अपने किसी परिजन के खाते में राशि जमा कराना चाहें?
हां, ऐसा किया जा सकता है। लेकिन, इसके लिए आपको संबंधित व्यक्ति से लिखित में अनुमति लेनी होगी। आपको नोट जमा कराते वक्त खाताधारक की ओर से मिला अनुमति पत्र और अपना आईडी प्रूफ दिखाना होगा।

10 of 12
8- क्या आपको बैंक जाना ही होगा या किसी और को भेजकर नोट बदलवा सकते हैं?
आपके लिए ब्रांच में जाना ज्यादा सही होगा। लेकिन, ऐसा संभव नहीं होता तो आप अपने किसी प्रतिनिधि को भेज सकते हैं। इसके लिए आपको उसे अथॉरिटी लेटर दिखाना होगा। बैंक की शाखा पर आपकी ओर से दिया गया लेटर और अपना आईडी प्रूफ दिखाने पर संबंधित शख्स आपके खाते में राशि जमा करा सकेगा।

11 of 12
9- नोटों को बदलने के लिए आपके पास है कितना समय?
नोटों को बदलने की यह स्कीम 30 दिसंबर, 2016 को समाप्त होगी। तब तक 500 और 1000 रुपये के नोटों को आप कमर्शल बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, शहरी सहकारी बैंकों, राज्य सहकारी बैंकों और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में जमा करा सकते हैं। इस दौरान नोट जमा या बदलवा न पाने वाले लोगों को मार्च 2017 तक आरबीआई के निश्चित कार्यालयों में यह सुविधा रहेगी। इसके लिए आपको निश्चित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन

12 of 12
10- यदि आप विदेशी पर्यटक हैं तो क्या कर सकते हैं?
आप 5000 रुपये तक के इन पुराने नोटों के बराबर हवाई अड्डों से फॉरन एक्सचेंज हासिल कर सकते हैं। यह सुविधा नोटों को अमान्य ठहराए जाने के 72 घंटों के बाद तक के लिए होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें