अक्षय तृतीया 21 अप्रैल को है। मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी, नया मकान, नया वाहन, साज-सज्जा और अन्य भौतिक वस्तुओं की खरीदारी शुभ होती है। सर्राफा कारोबारियों ने ग्राहकों को रिझाने के लिए सोने और हीरे के आभूषणों की नई डिजाइन तैयार की हैं।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया आज: सोना खरीदें, पर ये देखने के बाद
2 of 5
यदि आप भी खरीदने की सोच रहे हैं तो खरा सोना ही लेना। जी हां सोने की खरीददारी के दौरान ध्यान दें कि प्रोडक्ट पर बीआईएस का हॉलमार्क है कि नहीं। यह सोने की शुद्धता का प्रमाण है। हॉलमार्क जांचने से पहले इस बात का खास ध्यान रखें कि प्रोडक्ट पर ज्वेलर्स का लोगो रिमार्क किया गया है या नहीं। सोने में फाइनेंस मार्क की जानकारी जरूरी है।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया आज: सोना खरीदें, पर ये देखने के बाद
3 of 5
दरअसल यह मार्क गोल्ड की कैरेट क्षमता को दर्शाता है। सोने पर 916 मार्क बताता है कि सोने में 91.6 फीसदी मेटल गोल्ड है। प्लेटिनम, गोल्ड, सिल्वर पर लगाया जाने वाला स्टैंडर्ड क्वालिटी का अथॉराइज्ड सिंबल हॉलमार्क कहा जाता है। इसे प्रोडक्ट की क्वालिटी सर्टिफाइड करने के लिए लगाया जाता है।
अक्षय तृतीया आज: सोना खरीदें, पर ये देखने के बाद
4 of 5
अक्षय तृतीया पर बाजार में इटेलियन चेन और सिंगापुरी चेन, अंगूठी में स्टोन और जरकन, पेंडेंट में व्हाइट रोडियम, कुंदन और मणिपुरी वर्क, कानों की बाली में स्टोन व जरकन के अलावा चांद बाला डिजाइन उपलब्ध है। इसके साथ सिक्के, गिन्नी के अतिरिक्त गिफ्ट आइटम में चांदी के गिलास और चांदी की कटोरी और ग्लास हैं।
चंडीगढ़ के द्वारका ज्वेलर्स मनीमाजरा के मालिक सुनील अग्रवाल ने कहा कि अक्षय तृतीया के लिए एंटीक पीस भी मंगाए हैं और हल्की ज्वेलरी भी। सेक्टर-22 स्थित पीसी ज्वेलर्स के फ्रेंचाइजी मनोज अग्रवाल ने बताया कि अक्षय तृतीया के लिए पीसी ज्वेलर्स ने सिक्कों के साथ पायल और अंगूठियां तैयार कराई हैं। साथ ही सोने के सिक्के और नोट भी हैं।