फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक-यूट्यूब से घर बैठे करें लाखों की इनकम

Tue, 21 Apr 2015 08:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
यदि आप छोटा मोटा बिज़नेस करते हैं या कुछ भी कार्य नही करते केवल पढ़ाई करते हैं तो भी आप अपना नया फेसबुक पेज बनाकर कमाई कर सकते हैं। अगर बिजनेस है तो आप उसके नाम से फेसबुक पेज बनाएं। उस फेसबुक पेज को अपने ज्यादा से ज्यादा दोस्तों में लाइक करने के लिए भेजें। इससे न केवल आपके फेसबुक पेज के लाइक बढ़ेंगे, बल्कि आपके बिजनेस के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पता चलेगा। ग्राहक बढ़ेंगे।

विज्ञापन

फेसबुक-यूट्यूब से घर बैठे करें लाखों की इनकम

2 of 7
अगर कोई काम नहीं करते तो किसी फेमस शहर के नाम पर, ब्रांड के नाम पर या कोई भी अच्छे से टॉपिक पर फेसबुक पेज बनाएं। जैसे-जैसे आपके पेज के लाइक बढ़ेंगे, आपके पेज की वेल्यू भी बढ़ेगी। जब आपके पेज के लाइक 3000 से 60000 हो जाए तो आप उसे किसी भी संस्थान को बेच सकते हैं। कंपनियां या संस्थान इतने लाइक वाले पेज को खरीद लेती हैं और उससे अपने संस्थान का प्रचार करती हैं।
विज्ञापन

फेसबुक-यूट्यूब से घर बैठे करें लाखों की इनकम

3 of 7
यूटयूब की शुरुआत 2005 से हुई। अब इस वेबसाइट से लाखों लोग घर बैठे करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। आने वाले दिनों में उन लोगों में एक आप भी हो सकते हैं। यूटयूब से पैसे कमाने से लिए आप यूटयूब पर अपना एक चैनल बनाएं और उसपर अपना वीडियो अपलोड करें। यूटयूब वीडियो के व्यू के आधार पर पैसे देता है। यानि जितने अधिक लोग वीडियो देखेंगे, उतनी ज्यादा कमाई।

फेसबुक-यूट्यूब से घर बैठे करें लाखों की इनकम

4 of 7
यूटयूब पर चैनल बनाने के बाद यूटयूब एनालिटिकल पर ओके करें। यूटयूब आपके वीडियो की 15 दिन तक निगरानी करेगा कि आपके वीडियो को कितने व्यू मिले अगर यूटयूब आपकी रिक्वेस्ट को रद कर देता है तो आप फ़िर दो महीने बाद रिक्वेस्ट भेजें। जब आपकी रिक्वेस्ट मंजूर हो गई तो समझो कि आपकी कमाई का रास्ता खुल गया है।

विज्ञापन

फेसबुक-यूट्यूब से घर बैठे करें लाखों की इनकम

5 of 7
अब अपने चैनल पर आप अधिक से अधिक वीडियो अपलोड कीजिए। आपको यूटयूब को विज्ञापन की परमिशन देनी होगी, तभी यूटयूब आपको पैसे देगा। इसके लिए आपको अपने यूटयूब चैनल के डैशबोर्ड पर जाएं। वहां से monetization tab -monetize with ads बॉक्स पर ओके करें।

विज्ञापन

फेसबुक-यूट्यूब से घर बैठे करें लाखों की इनकम

6 of 7
आप जिस वीडियो में चाहें तो विज्ञापन की परमिशन दे सकते हैं और चाहें जिस वीडियो पर नहीं। आप जिस वीडियो को विज्ञापन की परमिशन देंगे, उसी पर यूटयूब अपने विज्ञापन देगा और उसी के आपको पैसे मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक-यूट्यूब से घर बैठे करें लाखों की इनकम

7 of 7
ऐसा करने के लिए वीडियो अपलोड करने के बाद मोनिटाइज़ करने के लिये पहले वीडियो मैनेजर पर जाएं, फिर एस के निशान पर ओके करें। इसके बाद मोनेटाइज with ads बॉक्स ओके करें। इसके बाद आपक काम खत्म और कमाई शुरू। आप महीने के 100 भी कमा सकते है और एक लाख भी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें