अक्षय कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
पगड़ी बांधते ही मेरी रीढ़ की हड्डी एकदम सीधी हो गई
पगड़ी सिखों की शान है। मैंने जैसे ही पगड़ी बांधी तो समझिए कि मेरी रीढ़ की हड्डी एकदम सीधी हो गई और ऐसा लगता है जैसे मेरे भीतर असीम ताकत आ गई। पगड़ी की बात ही निराली है। यह कहना है सुपरस्टार अक्षय कुमार का। अक्षय सोमवार को चंडीगढ़ के एलांते मॉल में फिल्म केसरी के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह भी मौजूद थे।
अक्षय कुमार ने कहा कि केसरी की तैयारी काफी समय से थी। यह उनकी जिंदगी का एक अहम किरदार है, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। चाहे बैटल ऑफ सारागढ़ी के समय के एक्शन हों या तलवारबाजी और हथियार चलाना। सभी दिशा में उन्होंने काफी मेहनत की। अक्षय कुमार ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक फिल्म है और यह सबसे बड़ी जंग है।