फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों की रैली पर हमला, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Mon, 26 Sep 2016 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
1 of 7
कांग्रेस की बाइक रैली पर अकाली कार्यकर्ताओं का हमला - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की बाइक रैली पर अचानक कुछ युवकों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडो से बाइक पर जा रहे कांग्रेसियों को पीटने लगे। तस्वीरों में देखिए पूरा मामला। 
विज्ञापन

2 of 7
कांग्रेस की बाइक रैली पर अकाली कार्यकर्ताओं का हमला - फोटो : अमर उजाला
रोड-शो के कमेटी घर के पास पहुंचने पर आरोपियों ने बेसबाल, लाठी और अन्य हथियारों के साथ हमला बोला। एकाएक हमले से रैली में खलबली मच गई। हमले में तीन कांग्रेसी सुखजिंदर सिंह, अमन कुमार और सरवन सिंह बुरी तरह से घायल हो गए और उन्हें गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 
विज्ञापन

3 of 7
कांग्रेस की बाइक रैली पर अकाली कार्यकर्ताओं का हमला - फोटो : अमर उजाला
गुरजीत सिंह औजला और साथियों की ओर से अजनाला पुलिस चौकी में अकाली पार्षद गुरमीत कौर के बेटे भोला, हीरा निवासी नंगल सोहल, चन्न पुत्र प्रताप सिंह समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

4 of 7
कांग्रेस की बाइक रैली पर अकाली कार्यकर्ताओं का हमला - फोटो : अमर उजाला
अमृतसर स्थित जिला कांग्रेस देहाती कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में औजला ने बताया कि बब्बू पैलेस से बाइक रैली शुरू की गई थी। इस रैली में एक हजार से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन

5 of 7
कांग्रेस की बाइक रैली पर अकाली कार्यकर्ताओं का हमला - फोटो : अमर उजाला
रैली अजनाला, गुरु का बाग और अन्य स्थानों से होती हुई जब कमेटी घर के पास पहुंची तो हमला हो गया। स्थानीय लोगों ने पहचाना कि सभी हमलावर अकाली पार्षद गुरमीत कौर के रिश्तेदार हैं। उन्होंने कहा कि यह हमला योजनाबद्ध तरीके से किया और वह उनका निशाना थे। 
विज्ञापन

6 of 7
कांग्रेस की बाइक रैली पर अकाली कार्यकर्ताओं का हमला - फोटो : अमर उजाला
संख्या ज्यादा होने के कारण वे बच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक अमरपाल सिंह बोनी के इशारे पर सब हो रहा है। औजला ने कहा कि कांग्रेस ऐसे हमलों से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस की ओर से 27 को अजनाला में विधायक बोनी की कोठी का घेराव किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कांग्रेस की बाइक रैली पर अकाली कार्यकर्ताओं का हमला - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने मांग की कि पुलिस हमलावरों के खिलाफ जल्द कार्रवाई कर उन्हें पकड़े। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सरदूल सिंह बंडाला, प्रदेश कांग्रेस सचिव और प्रवक्ता मनदीप सिंह मन्ना, सुखमिंद्र सिंह डैनी बंडाला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुखराज सिंह रंधावा उपस्थित थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें