फेसबुक पर दोस्ती हुई। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई और 7 समंदर लांघकर इंडिया आ गई जाहना। जींस छोड़कर सूट पहनने लगी। झाड़ू पोंछा भी करती है। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
जाहना और टीनू की अजब गजब फेसबुक लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
अजब प्यार की गजब दास्तां है, हरियाणा के टोहाना गांव निवासी टीनू और कजाकिस्तान की जाहना की। दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बील गई और जाहना टीनू से शादी करने के लिए इंडिया आ गई। यहां पिछले साल दोनों ने मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज से शादी कर ली।
विज्ञापन
3 of 6
जाहना और टीनू की अजब गजब फेसबुक लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे हुई मुलाकातः टीनू ने बताया कि वह करीब एक साल पहले सऊदी अरब गया था। वहां वह वेल्डिंग का काम करता था। इस दौरान फेसबुक पर उसकी दोस्ती जाहना से हो गई। करीब 8 माह चली दोस्ती के बाद जाहना ने उससे शादी की इच्छा जताई। टीनू ने उससे कहा कि उसे इंडिया आना होगा। वह राजी हो गई और इंडिया आने के बाद उसने अपने आपको यहां के माहौल में ढालना शुरू कर दिया।
4 of 6
जाहना और टीनू की अजब गजब फेसबुक लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
6 भाषाएं बोलती है जाहनाः प्यार के लिए कजाकिस्तान छोड़कर आई जाहना लॉ डिप्लोमा होल्डर हैं और 6 भाषाओं की जानकारी रखती है। अब उसने जींस छोड़कर सूट पहनना शुरू कर दिया है। वह चाय व सब्जी बना लेती हैं तथा घर में झाडू-पोंछा भी करती है। ससुराल वाले भी अब उसके हावभाव समझने लगे हैं। विदेशी बहू को पाकर टीनू का पिता राजकुमार व अन्य परिवार वाले भी खुश हैं।
विज्ञापन
5 of 6
जाहना और टीनू की अजब गजब फेसबुक लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
रजिस्ट्रेशन के लिए काट रहे चक्करः शादी को काफी समय बीत जाने के बाद भी टीनू और जाहना को मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिसों में चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उनके वकील एनके गर्ग व केके गोयल बताते हैं कि इनकी शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए उन्होंने गुरुवार को तहसीलदार से मिलकर बात की थी। उन्होंने मना कर दिया। उसके बाद वे शुक्रवार को डीसी के समक्ष पेश हुए तो उन्होंने तहसीलदार को एप्लीकेशन मार्क कर दी। अब तहसीलदार रास्ता नहीं बता रहे।
जाहना और टीनू की अजब गजब फेसबुक लव स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए कराना चाहते हैं रजिस्ट्रेशनः टीनू और जाहना सामाजिक तौर पर बेशक पति-पत्नी बन गए हैं, लेकिन दोनों चाहते हैं कि कानूनी रूप से भी देश के मैरिज एक्ट में उनकी शादी मान्य हो। जाहना मानती हैं कि जब तक उनकी शादी का रजिस्ट्रेशन सरकारी तौर पर नहीं होगा, उनकी शादी मान्य नहीं होगी।