फिल्म 'सरबजीत' की अमृतसर में चल रही शूटिंग के दौरान अभिनेत्री एश्वर्या राय सरबजीत की असल जिंदगी से जुड़े एक शख्स से मिलकर बहुत भावुक हो गईं। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन
सरबजीत की शूटिंग में ऐसा कौन आया कि ऐश्वर्या भावुक
2 of 6
वे शख्स थीं सरबजीत की बहन दलबीर कौर। एश्वर्या राय फिल्म में इन्हीं का किरदार निभा रही हैं। बुधवार को फिल्म की शूटिंग के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन सरबजीत की असली बहन से मिलीं और भावुक हो गईं। उन्होंने कुछ देर तक उनसे बातचीत की।
विज्ञापन
सरबजीत की शूटिंग में ऐसा कौन आया कि ऐश्वर्या भावुक
3 of 6
शूटिंग अमृतसर-तरनतारन के अलग-अलग गांवों में चल रही है। बुधवार को शूटिंग के दौरान सरबजीत की बहन का रोल अदा कर रही ऐश्वर्या बच्चे ने खालड़ा पुलिस थाना के पास स्थित बाबा मीर शाह की दरगाह में माथा टेका और भाई सरबजीत की लंबी आयु की दुआ की।
सरबजीत की शूटिंग में ऐसा कौन आया कि ऐश्वर्या भावुक
4 of 6
गांव कंबोके पास पापुलर पेड़ के नीचे बनाई गई भारत-पाक जीरो लाइन पर दलबीर कौर अपने भाई सरबजीत सिंह का भारत वापस आने का इंतजार करने का सीन फिल्माया गया। इससे पूर्व फिल्म की टीम नारली गांव में लगातार तीन दिन शूटिंग की।
विज्ञापन
सरबजीत की शूटिंग में ऐसा कौन आया कि ऐश्वर्या भावुक
5 of 6
उधर, सरबजीत की बहन को लेकर कंट्रोवर्सी जारी है। अपने आप को सरबजीत की असली बहन बताने वाली लुधियाना की बलजिंदर कौर ने फिल्म पर रोक लगाने की बात कही थी। अब भिखीविंड गांव के लोग सरबजीत की बहन दलबीर कौर के हक में उतर गए हैं।
सरबजीत की शूटिंग में ऐसा कौन आया कि ऐश्वर्या भावुक
6 of 6
गौरतलब है कि फिल्म में सरबजीत का रोल रणदीप हुड्डा, पत्नी सखजीत का रोल ऋचा चड्ढा, बहन दलबीर कौर का रोल ऐश्वर्या बच्चन कर रही हैं। अमृतसर और तरनतारन के बाद अब फिल्म की शूटिंग आने वाले दिनों में मजीठा, मालेरकोटला, पटियाला होगी।