सेना के तीनों अंगों में अब महिलाएं दिखाई देंगी। इसके लिए देश सेवा करने की इच्छुक महिलाओं को एक खास तोहफा दिया गया है। जानिए क्या है माजरा?
विज्ञापन
सेना के तीनों अंगों में अब दिखेगी महिलाओं की 'सरदारी'
2 of 10
दरअसल, मोहाली के सेक्टर 66 में माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपेयरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स खोला गया है। यह एशिया का पहला संस्थान है, जहां पर सेना में अफसर बनने के लिए लड़कियों को फ्री में ट्रेनिंग, पढ़ाई और रहने की सुविधा दी जाएगी। देश के रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने इसका उद्घाटन किया।
विज्ञापन
सेना के तीनों अंगों में अब दिखेगी महिलाओं की 'सरदारी'
3 of 10
रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने कहा कि सेना में महिलाओं को स्थान देने के लिए सरकार ने प्रयास तेज कर दिए है। आने वाले दो-तीन महीनों में इस संबंध में फैसला ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समागम में शामिल होकर उन्हें खुशी हो रही है। वहीं, उन्होंने पंजाब सरकार के प्रयास की भी जमकर तारीफ की।
सेना के तीनों अंगों में अब दिखेगी महिलाओं की 'सरदारी'
4 of 10
रक्षामंत्री ने कहा कि सेना में केवल 3298 महिलाएं ही हैं। इस आंकड़े को देखकर उन्हें काफी दुख होता है। उन्होंने कहा कि पहले जमाने में सोच थी कि सेना केवल पुरुषों के लिए है। अब यह सोच बदलनी होगी। महिलाओं को अन्य क्षेत्रों की तरह इस क्षेत्र में भी आगे आना होगा।
विज्ञापन
सेना के तीनों अंगों में अब दिखेगी महिलाओं की 'सरदारी'
5 of 10
रक्षामंत्री ने कहा केंद्र सरकार नारी सशस्त्रीकरण की सोच को लेकर आगे चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वह खुद भी इसी सोच को आगे लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि मैं आज भी नारी सशस्त्रीकरण से जुड़े प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचा हूं।
विज्ञापन
सेना के तीनों अंगों में अब दिखेगी महिलाओं की 'सरदारी'
6 of 10
रक्षामंत्री ने बताया कि सेना में महिलाओं को लेकर पहले जो बंधन या नियम थे। वे काफी सख्त थे। उनको भी सरकार सरल करने की दिशा में काम कर रही है। इससे पहले उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री को एशिया का पहला ऐसा संस्थान खोलने के लिए बधाई दी, जिसमें महिलाओं को सेना में अफसर बनने की ट्रेनिंग की जाएगी।
विज्ञापन
सेना के तीनों अंगों में अब दिखेगी महिलाओं की 'सरदारी'
7 of 10
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रक्षामंत्री समेत कई हस्तियों को सम्मानित किया। इसमें रिटायर जनरल दीपक कपूर, वीपी मलिक, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन बाना सिंह, मेजर जनरल राखी सिंह शामिल थीं। सभी हस्तियों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
सेना के तीनों अंगों में अब दिखेगी महिलाओं की 'सरदारी'
8 of 10
वहीं, पश्चिमी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल केजे सिंह व लेफ्टिनेंट जनरल एनपीएस हीरा जीओसी 11 कोर जालंधर ने संस्थान के डायरेक्टर रिटायर्ड मेजर जनरल आईपी सिंह को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
सेना के तीनों अंगों में अब दिखेगी महिलाओं की 'सरदारी'
9 of 10
पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर और जनरल वीपी मलिक भी इस मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सेना ही एकमात्र ऐसा करियर है, जिसमें समर्पण, इमानदारी और लीडरशिप के गुण हैं।
सेना के तीनों अंगों में अब दिखेगी महिलाओं की 'सरदारी'
10 of 10
इस दौरान जनरल वीपी सिंह ने मजाकिया अंदाज में बताया कि सेना में जब उनकी नौकरी लगी। उसके बाद सेना में ही उन्हें पत्नी भी मिल गई थी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने सेना में चार साल नौकरी की है।