फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घर से निकली चार लाशें तो दहल गए दिल, तस्वीरें

Sun, 26 Jul 2015 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
1 of 7
एक घर से एक साथ चार लाशें निकली तो देखने वालों की रूह कांप उठीं। हर किसी की आंखों में आंसू थे और दिमाग में एक सवाल कि ऐसा क्यों हुआ? तस्वीरें।
विज्ञापन

एक घर से निकली चार लाशें तो दहल गए दिल, तस्वीरें

2 of 7
मामला हरियाणा में सोनीपत जिले के गांव खांडा का है, जहां एक रामफल नाम के व्यक्ति ने कर्ज और धोखाधड़ी से परेशान होकर पहले पत्नी और बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी, उसके बाद खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन

एक घर से निकली चार लाशें तो दहल गए दिल, तस्वीरें

3 of 7
रामफल के भाई, दिलबाग सिंह ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। उसने गांव में मदर डेयरी का बूथ ले रखा था और जमीन की खरीद-फरोख्त का भी काम करता था। कुछ समय पहले उसने आरोपियों में से कुछ को जमीन बेची थी। इन्होंने धोखाधड़ी कर अधिक जमीन के कागजात तैयार करवाकर रजिस्ट्री करवा ली थी। इस कारण रामफल परेशान रहता था।

एक घर से निकली चार लाशें तो दहल गए दिल, तस्वीरें

4 of 7
दिलबाग ने बताया कि रामफल ने दो दिन पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इस संबंध में शिकायत देकर आरोपियों से जान का खतरा होने की जानकारी दी थी।  घटनास्थल की जांच व परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस इसी थ्योरी पर काम कर रही है कि रामफल ने परेशान होकर पहले पत्नी, बेटी व बेटे की हत्या की और  इसके बाद खुद मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन

एक घर से निकली चार लाशें तो दहल गए दिल, तस्वीरें

5 of 7
गांव के एक युवक का था कि वह सुबह छह बजे शौच आदि के लिए उस तरफ आया तो उसने निकिता की आवाज सुनी थी वह अपने भाई निशांत का नाम लेकर पुकार रही थी। उसकी दो ही आवाजें आई, लेकिन उसके बाद कोई आवाज नहीं आई। उन्होंने सोचा कि ऐसे ही अपने भाई को पुकार रही होगी। उन्हें क्या पता था कि रामफल क्या कर रहा है। खास बात ये है कि आस पड़ोस में किसी ने भी गोलियां चलने की आवाज नहीं सुनी।
विज्ञापन

एक घर से निकली चार लाशें तो दहल गए दिल, तस्वीरें

6 of 7
गांव के दूधवाले ने बताया कि रामफल की पत्नी बीती शाम दूध लेने थी। वह उसकी पत्नी से आराम से बात कर रही थी। बातें सुनकर लग रहा था कि वे दोनों मियां-बीबी किसी प्रकार की परेशानी से गुजर रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक घर से निकली चार लाशें तो दहल गए दिल, तस्वीरें

7 of 7
घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। इसमें दिल्ली पुलिस के जवान व राजस्व विभाग के क्लर्क सहित 10 लोगों के नाम लिखे हैं। इनमें थाना कलां निवासी कुलदीप (दिल्ली में पुलिसकर्मी), राजीव उर्फ  राजू, थाना कलां निवासी बबलू, झारोठा निवासी जयभगवान नंबरदार व छोटा, सोनी व काला निवासी रामपुर, कुंडल निवासी मनजीत व संजय और क्लर्क राजस्व विभाग खरखौदा शामिल हैं। इनके खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें