फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Force Day: आज दुनिया देखेगी वायुसेना का शौर्य, चंडीगढ़ में एयर शो, प्रचंड-राफेल समेत 80 विमान भरेंगे जोश

Sat, 08 Oct 2022 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
करतब दिखाते विमान। - फोटो : अमर उजाला
वायुसेना दिवस पर चंडीगढ़ के साथ शनिवार को पूरी दुनिया भारतीय वायुसेना के शौर्य को देखेगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा चंडीगढ़ और आसपास के राज्यों से करीब 35 हजार लोग सुखना लेक पहुंचेंगे और एयर शो में अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल की ताकत और तेजस की रफ्तार के साथ अन्य विमानों के करतब देखेंगे। प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सुखना लेक और सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय के आसपास के इलाके को एक दिन पहले ही सील कर दिया गया है। सेक्टर-9 में हाउसिंग बोर्ड दफ्तर वाली सड़क को बंद कर दिया गया है। सामने की पार्किंग भी खाली कराकर वहां पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

2 of 8
एयर शो में फ्लेयर्स छोड़ता विमान। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को कुल 4000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा 12 सीआरपीएफ की टुकड़ियां भी तैनात रहेंगी। राष्ट्रपति रविवार को भी शहर में रहेंगी। ऐसे में डीसी विनय प्रताप सिंह ने दोनों दिन के लिए शहर को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। उधर, सुखना लेक के आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लेक के आसपास कुल 30 पुलिस नाके लगेंगे। यूटी प्रशासन ने पंजाब और हरियाणा से भी कुछ अधिकारियों को बुलाया है ताकि व्यवस्था को अच्छे से संभाला जा सके।
विज्ञापन

3 of 8
एयर शो रिहर्सल। - फोटो : अमर उजाला
तीन प्रचंड भी लेंगे हिस्सा
वायुसेना पहली बार गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस को छोड़कर चंडीगढ़ की सुखना लेक पर एयर शो करेगी और दूसरा संयोग यह है कि देश में ही निर्मित लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर प्रचंड पहली बार एयर शो में शामिल होंगे। एयर शो में तीन प्रचंड हिस्सा लेंगे और अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। 

4 of 8
एयर शो रिहर्सल। - फोटो : अमर उजाला
वायुसेना की नई युद्धक वर्दी होगी लांच
वायुसेना प्रमुख वायुसेना की युद्धक वर्दी के नए पैटर्न को भी इस मौके पर लांच करेंगे। सुखना लेक पर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलने वाले एयर शो में 80 से अधिक विमान हिस्सा लेंगे। इसमें राफेल, चिनूक, तेजस, जगुआर, मिग -29 और मिराज-2000 समेत लड़ाकू विमान अपनी कलाबाजियों से लोगों में रोमांच और जोश भरेंगे। 
विज्ञापन

5 of 8
एयर शो देखने पहुंचे हजारों लोग। - फोटो : अमर उजाला
बारिश का पूर्वानुमान, प्रशासन के साथ लोगों की चिंता बढ़ी
मौसम विभाग ने शनिवार को शहर में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मौसम ने करवट ले ली है, जिसकी वजह से शनिवार को बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि बारिश दोपहर से पहले हो सकती है। विभाग के बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है। 
विज्ञापन

6 of 8
एयर शो रिहर्सल। - फोटो : अमर उजाला
विभाग के पूर्वानुमान ने सभी की चिंताएं बढ़ा दीं हैं। अगर ऐसा हुआ तो ये दूसरी बार होगा, जब मौसम की वजह से एयर शो में बाधा उत्पन्न हुई हो। इससे पहले 22 सितंबर 2021 को 1971 युद्ध के स्वर्णिम विजय दिवस के उपलक्ष्य में वायुसेना की ओर से सुखना पर कराए गए एयर शो में खलल डाला था। शुक्रवार को भी सुबह के समय बादल छाए रहे लेकिन दोपहर में मौसम साफ हो गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

7 of 8
एयर शो रिहर्सल। - फोटो : अमर उजाला
एयर शो में जा रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें
  • अपने साथ पहचानपत्र और ऑनलाइन पास जरूर रखें 
  • अपने साथ पानी की बोतल रखें लेकिन सिर्फ पारदर्शी
  • सुबह 11 से लेकर 2 बजे के बीच अपने पिकअप प्वाइंट पर पहुंच जाएं
  • अपने साथ बैग, माचिस, सिगरेट, हथियार, शराब, खाने की चीजें आदि न लेकर आएं
विज्ञापन

8 of 8
एयर शो रिहर्सल। - फोटो : अमर उजाला
आज सामान्य सीटीयू की सेवा रहेगी बंद
शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक ट्राइसिटी में सीटीयू की बस सेवा बंद रहेगी क्योंकि ये सभी बसें एयर शो में लोगों को लाने-ले जाने में व्यस्त रहेंगी। ये बसें सुबह 11 बजे से लोगों को उनके पिकअप प्वाइंट से बस में बिठाकर सुखना लेक तक छोड़ने का काम शुरू कर देंगी इसलिए शहर में सामान्य दिनों की तरह सीटीयू की बसें नहीं चलेंगी। इसके अलावा लांग रूट के लिए भी सीटीयू की कई बसें नहीं चलेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें