फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narinder Kaur Bharaj: विवाह बंधन में बंधीं आप विधायक नरिंदर भराज, संग-संग दिखीं सीएम मान की पत्नी

Fri, 07 Oct 2022 04:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
विवाह बंधन में बंधीं संगरूर की आप विधायक नरिंदर कौर भराज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
संगरूर से आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भराज (28) शुक्रवार को पार्टी वर्कर मनदीप सिंह के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। इन दोनों के आनंद कारज की रस्म पटियाला के गांव रोड़ेवाल स्थित गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुई। जिसमें दोनों परिवारों की तरफ से केवल नजदीकी रिश्तेदारों ने ही हिस्सा लिया। विवाह समागम बेहद सादा रखा गया था। इस मौके पर नवविवाहित जोड़े को आर्शीवाद देने के लिए विशेष तौर से मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पहुंचीं। 

मनदीप सिंह भवानीगढ़ के गांव लक्खेवाल के ही रहने वाले हैं। मनदीप सिंह ने ही विधानसभा चुनाव के दौरान नरिंदर कौर भराज के पक्ष में प्रचार की कमान संभाल रखी थी। मनदीप सिंह लक्खेवाल एक किसान परिवार से हैं। उनके दादा मुख्तियार सिंह लक्खेवाल भारतीय किसान यूनियन राजेवाल ब्लाक भवानीगढ़ के प्रधान रह चुके हैं और उन्होंने किसानों की मांगों को लेकर काफी संघर्ष किया है। इन दोनों के परिवारों में पिछले लंबे समय से नजदीकियां रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
विधायक नरिंदर कौर भराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
नरिंदर कौर भराज संगरूर के नजदीकी गांव भराज के एक आम किसान परिवार से संबंधित है। पंजाब की सबसे छोटी आयु की विधायक बनने का गौरव हासिल करने वाली नरिंदर कौर भराज पहली बार एमएलए बनी हैं। उन्होंने सीएम भगवंत मान के जरिये ही राजनीति में कदम रखा था।
विज्ञापन

3 of 5
विधायक नरिंदर कौर भराज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
भराज ने पार्टी की एक आम वालंटियर के तौर पर शुरुआत करते हुए विधायक तक का सफर बड़े शानदार ढंग से पूरा किया। भराज ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के विजयइंद्र सिंगला, भाजपा के अरविंद खन्ना जैसे महारथियों को हार का मुंह दिखाया था।

4 of 5
विधायक नरिंदर कौर भराज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
भराज ने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से एलएलबी की शिक्षा हासिल की है और वे दो बार आप की जिला यूथ अध्यक्ष भी रह चुकीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विवाह बंधन में बंधीं संगरूर की आप विधायक नरिंदर कौर भराज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
शादी के बाद मीडिया से बात करते हुए विधायक नरिंदर कौर भराज ने कहा कि वह बेहद साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। हर बार उन्होंने लोगों को शादी पर बेफिजूल खर्च करने से बचने का संदेश दिया है। इसलिए आज उन्होंने खुद भी इस पर अमल किया। आगे कहा कि हलके के लोगों ने उन पर भरोसा करके बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसे वह पूरी मेहनत व ईमानदारी के साथ निभा रही हैं। अब शादी करके उन्हें परिवार की भी जिम्मेदारी मिल गई है, इसे भी वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारियों को बांटने के लिए किसी की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने शादी का फैसला लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें