फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS रिजल्ट की 47वीं टॉपर तमन्ना ने खोला राज, जानिए कैसे रचा इतिहास

Sat, 17 Jun 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
AIIMS रिजल्ट की 47वीं टॉपर तमन्ना
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) की 47वीं टॉपर तमन्ना की सफलता का राज जानकर आप कहेंगे क्या जज्बा है लड़की में।
विज्ञापन

2 of 7
AIIMS रिजल्ट की 47वीं टॉपर तमन्ना
वीरवार को घोषित परीक्षा परिणाम में हिसार जिले के गांव मोहला निवासी तमन्ना मेहरा ने ऑल इंडिया एससी कैटेगरी में 47 रैंक प्राप्त कर जहां जिले का गौरव बढ़ाया, वहीं अपने दादा का मान रखा। दादा मनीराम की तमन्ना थी उसकी पोती खूब पढ़े लिखे। इसके लिए उन्होंने कभी पैसों की कमी नहीं आने दी।
विज्ञापन

3 of 7
परीक्षा देने के बाद बाहर आते अभ्यर्थी - फोटो : demo photo
तमन्ना के दादा मनीराम ने आर्थिक तंगी के चलते रिश्तेदारों व अन्य लोगों से दो लाख से अधिक रुपये ब्याज पर लेकर रोहतक के एक निजी संस्थान में कोचिंग के लिए भेजा। तमन्ना के पिता रमेश कुमार चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में बतौर चालक पद पर नियुक्त हैं। तमन्ना के चाचा कंवलजीत मेहरा ने बताया कि तमन्ना ने गत वर्ष नीट परीक्षा में ऑल इंडिया लेवल पर 101 रैंक प्राप्त की थी।

4 of 7
परीक्षा - फोटो : demo photo
इस रैंक के आधार पर उसका चयन पीजीआई रोहतक के लिए हो गया था, लेकिन तमन्ना देश के बड़े मेडिकल इंस्टीट्यूट में डॉक्टरी करना चाहती थी। इसलिए तमन्ना ने ड्रॉप करते हुए इस बार एम्स की परीक्षा दी, जिसमें उसकी 47वीं रैंक आई है। इसके आधार पर उसका चयन दिल्ली एम्स में होना लगभग तय है, क्योंकि एम्स में एससी वर्ग की 105 सीटें रिजर्व है।
विज्ञापन

5 of 7
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते अभ्यर्थी - फोटो : demo photo
तमन्ना ने अपनी शुरूआती पढ़ाई गांव में ही की, जिसके बाद 11वीं और 12वीं की परीक्षा पीजीएसडी स्कूल से पास की। डॉ. भीमराव अंबेडकर को अपना आदर्श मानने वाली तमन्ना की इच्छा बचपन से ही डाक्टर बनने की थी।   तमन्ना की इस उपलब्धि पर दादी धनपति देवी, मां सीमा देवी, चाचा सुरेश, सतीश, जयभगवान, सुभाष, दादा श्रीकृष्ण, भाई साहिल, अखिल, आकाश सहित अन्य परिजनों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन

6 of 7
एंट्रेंस एग्जाम - फोटो : डेमो पिक
तमन्ना दो भाई बहनों में सबसे बड़ी है, वह हमेशा से पढ़ाई में होशियार रही है। गांव से 10 वीं के बाद की पढ़ाई उसने उनके पास ही रह कर की थी। 2015-16 सत्र में तमन्ना ने पीजीएसडी से 12वीं की परीक्षा पास की, जिसमें उसने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उसकी बुआ बीपीएस खानपुर में डॉक्टर की पढ़ाई कर रही है। तमन्ना हमारे गांव की पहली ऐसी लड़की है जिसने एम्स की परीक्षा में सफलता हासिल की है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोशल मीडिया - फोटो : demo
सोशल मीडिया और टीवी से दूर
तमन्ना हमेशा से ही सोशल मीडिया, टीवी, इंटरनेट से दूर रही। यहां तक शादी और समारोह से भी दूर रही। 6 से 7 घंटे कोचिंग व रात को 2 बजे तक पढ़ाई कर तमन्ना ने अपनी तमन्ना पूरी की। तमन्ना का सपना था कि वह देश के टॉप दस इंस्टीट्यूट में चयन हो, जो पूरा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें