किसान मार्च
- फोटो : एएनआई
वहीं, मुल्लांपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर भी लोगों की आवाजाही बंद थी। हालांकि बीच-बीच में लोगों को निकाला जा रहा था। देर रात करीब दस बजे अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और बीबी जागीर कौर लाव-लश्कर के साथ मुल्लांपुर के रास्ते चंडीगढ़ बार्डर पर पहुंचे। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड को हटाकर चंडीगढ़ में दाखिल होने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठीचार्ज और पानी की बौछारें शुरू कर दीं। करीब आधे घंटे तक बैरियर पर हंगामा चलता रहा। इस बीच विक्रमजीत सिंह मजीठिया ने पुलिस से अपील की कि कार्यकर्ताओं से मत उलझें।