'सिक्सर किंग' युवराज सिंह के बाद एक और कुंवारा शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहा है। ये शख्स देश के सबसे युवा सांसद के नाम से मशहूर हैं।
विज्ञापन
2 of 6
सांसद दुष्यंत चौटाला की शादी तय
जी हां, हम बात कर रहे हैं हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला की। उनकी शादी तय हो गई है। ‘रोका’ कार्यक्रम 25 दिसंबर को सिरसा में होगा। रिंग सेरेमनी 3 जनवरी को गुड़गांव में होगी। शादी की तारीख बाद में तय की जाएगी।
विज्ञापन
3 of 6
सांसद दुष्यंत चौटाला की शादी तय
दुष्यंत अजय चौटाला के बड़े बेटे और पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के पौते हैं। वे हिसार सीट से 26 साल की उम्र में चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। परिवार सगाई का कार्यक्रम तय कर रहा है। उनकी मां व डबवाली की विधायक नैना चौटाला ने भी बेटे की सगाई की तैयारियों की पुष्टि की है।
4 of 6
सांसद दुष्यंत चौटाला की शादी तय
झज्जर जिले के गांव गोच्छी निवासी परमजीत अहलावत की बेटी मेघना अहलावत एमबीए पास हैं। फिलहाल अहलावत परिवार गुड़गांव में है। दुष्यंत चौटाला के पिता अजय सिंह चौटाला ने इस इन कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली हाइकोर्ट से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
5 of 6
काम वाली के बेटे ने जीता चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव
जेबीटी भर्ती घोटाले में सजा काट रहे अजय चौटाला 28 नवंबर से एक माह के पैरोल पर हैं, लेकिन एनसीआर क्षेत्र से बाहर जाने से पहले उन्हें कोर्ट की अनुमति चाहिए। मंगलवार को जस्टिस एके पटका ने दिल्ली पुलिस ने पूछा है कि इसकी इजाजत दी जाए या नहीं। सुनवाई 23 दिसंबर को होगी।
करीब 25 वर्ष कुछ महीने की आयु में दुष्यंत चौटाला को देश का सबसे युवा सांसद बनने का गौरव हासिल हुआ था। 2014 में दुष्यंत पहली बार लोकसभा सांसद के लिए चुनावी मैदान में उतरे थे। हिसार की जनता ने इस युवा को आशीर्वाद देते हुए सांसद बनाया था।