कैशलेस का चक्कर महंगा भी पड़ सकता है। आप फंस सकते हैं या ठगी का शिकार हो सकते हैं। ये मामला देखिए और सावधान हो जाइए।
विज्ञापन
2 of 6
कैशलेस पेमेंट
अगर कोई ग्राहक खरीदे गए सामान की पेमेंट चैक से करता है तो अच्छे से जांच पड़ताल कर लें, कहीं चैक फर्जी तो नहीं। अगर ऐसा नहीं किया तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
चैक के नाम पर ठगी
- फोटो : अमर उजाला
ताजा उदाहरण हाल ही में हरियाणा के सिरसा मे सामने आया। यहां एक गिरोह शहर के दुकानदारों को अपना शिकार बना रहा है। गिरोह के सदस्य कैशलेस मुहिम की आड़ में फर्जी चैक देकर कई दुकानदारों को लाखों रुपयों का चूना अब तक लगा चुके हैं। हालांकि दुकानदारों ने इस गिरोह के मुखिया के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करवा दी है, मगर उसके बावजूद भी गिरोह की ठगी का क्रम रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
4 of 6
कैशलेस पेमेंट
- फोटो : ANI
मिली जानकारी के अनुसार सिरसा में इन लोगों ने दुकानदारों को अपने जाल में फांस कर उनसे लाखों रुपयों का सामान खरीद लिया। अब पुलिस इस गिरोह को पकड़ने के प्रयास में लगी हुई है। मगर अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है। दुकानदारों का कहना है कि इतना ही नहीं जब गिरोह के लोगों से फोन के माध्यम से बात की जाती है तो वे जान से मारने की धमकी भी देते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
कैशलेस पेमेंट
गिरोह का शिकार हो चुके दुकानदारों ने बताया कि ये लोग आम ग्राहक की तरह दुकान पर आते हैं। आते ही पूछते है कि सामान लेना है। पुराने 500 या 1000 के नोट ले लोगे क्या। जब उन्हें नोटबंदी का हवाला दिया जाता है तो वे फिर चैक के माध्यम से खरीददारी करने की बात करते हैं। उसके बाद वे जो चैक देते हैं, वो बैंक में लगाने पर पता लगता है कि खाता नंबर फर्जी है। चैक पर जो खाता नंबर लिखा है। वह खाता नंबर किसी भी शाखा का नहीं होता है।
इसके अलावा 1-2 जगह उन्होंने अपना बैंक खाता जो सही है। वो भी दिया है। मगर उसमें चैक लगाने पर पता लगता है कि उसमें कोई कैश नहीं है। इस प्रकार शहर के कई दुकानदार उनके जाल में फंस चुके हैं। अब कई दुकानदारों ने तो पुलिस में भी शिकायत करवाई है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार 3-4 लोग ऐसे गिरोह में है, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी धर पकड़ शुरू कर दी है।