फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेश्वर दत्त के सन्यास लेने के बाद ये पहलवान लेगा उनकी जगह, देखिए

Tue, 13 Jun 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह
विज्ञापन
1 of 8
Yogeshwar Dutt
योगेश्वर दत्त के सन्यास लेने के बाद ये पहलवान उनकी जगह लेगा। जानिए इनके बारे में, ये देश के लिए पहले भी गोल्ड जीत चुके है।
विज्ञापन

2 of 8
Bajrang punia
योगेश्वर दत्त भले ही कुश्ती को अलविदा कहने की तैयारी कर चुके हों, लेकिन उनकी जगह देश के लिए ऐसा पहलवान तैयार हो चुका है। जो पहले ही गोल्ड मेडलिस्ट है।
विज्ञापन

3 of 8
Bajrang punia
वह है योगेश्वर के साथी पहलवान बजरंग पूनिया। बजरंग ने पिछले महीने एशियन चैंपियनशिप में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है। वह पहले भी पदक जीतते रहे हैं।

4 of 8
Bajrang punia
बता दें कि योगेश्वर व बजरंग दोनों एक ही भार वर्ग में खेलते हैं। उधर, योगेश्वर दत्त संन्यास लेने के बाद भी कुश्ती से दूर नहीं जाएंगे। वह कहते हैं कि देश के लिए बेहतर पहलवान तैयार करने के लिए उन्होंने कुश्ती एकेडमी खोली है। 
विज्ञापन

5 of 8
पहलवान योगेश्वर दत्त
योगेश्वर दत्त अपना अनुभव एकेडमी में भावी पहलवानों में बांटेंगे। योगेश्वर की गोहाना में कुश्ती एकेडमी चल रही है। अकादमी में वह समय पहलवानों को कुश्ती के गुर सिखाते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
Yogeshwar dutt - फोटो : अमर उजाला
योगेश्वर दत्त ने कहा है कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद संन्यास की तैयारी कर रहे हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स अगले साल की शुरुआत में होंगे। इसमें वह स्वर्ण पदक जीतने का इरादा कर चुके हैं। योगेश्वर कहते हैं कि कुश्ती में उम्र और शरीर को फिट रखना अहम होता है। 
विज्ञापन

7 of 8
योगेश्वर दत्त - फोटो : getty
जब उम्र बढ़ने के साथ चोट ज्यादा परेशान करने लगे तो सोचना पड़ता है। उनके अनुसार किसी भी खिलाड़ी को कोई फैसला लेने के लिए सही समय देखना चाहिए। योगेश्वर जल्द ही 35 साल के होने वाले हैं। इसे वह संन्यास लेने का सही समय मानते हैं। 
 
विज्ञापन

8 of 8
योेगेश्वर दत्त - फोटो : getty
 ओलंपिक में एक बार देश को कांस्य पदक दिलाने वाले हरियाणा के पहलवान योगेश्वर दत्त जब रियो ओलंपिक में गए तो उनसे पदक का रंग बदलकर लाने की उम्मीद थी। लेकिन रियो ओलंपिक में योगेश्वर को पहले ही राउंड में हार झेलनी पड़ी थी। चोट से जूझ रहे योगेश्वर ने रियो जाने से पहले ही साफ कर चुके थे कि वह अगला ओलंपिक नहीं खेलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें