फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: रामजस कॉलेज के बाद पीयू में हिंसक झड़प, ABVP और SFS के छात्र भिड़े

Tue, 28 Feb 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
रामजस कॉलेज के बाद पीयू में हिंसक झड़प - फोटो : अमर उजाला
एक बार फिर एबीवीपी के छात्रों पर मारपीट का आरोप लगा है। मामला पीयू का है, जहां एबीवीपी और एसएफएस के स्टूडेंट्स के बीच जमकर लात-घूंसे चले। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 7
रामजस कॉलेज के बाद पीयू में हिंसक झड़प - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) कैंपस में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और स्टूडेंट्स फॉर सोसाइटी (एसएफएस) के स्टूडेंट्स आपस में भिड़ गए। 25 फरवरी को पीयू स्टूडेंट्स सेंटर पर एसएफ एस नेताओं की ओर से सेना को रेपिस्ट कहे जाने के आरोपों को लेकर एबीवीपी और एसएफएस में यह विवाद हुआ है। एबीवीपी की समर्थक छात्राओं ने एसएफएस के छात्र नेताओं पर उन्हें पीटने का भी आरोप लगाया है। सेक्टर-11 थाने में एबीवीपी और एसएफएस के 8 स्टूडेंट्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 7
रामजस कॉलेज के बाद पीयू में हिंसक झड़प
इसलिए हुआ विवाद
गौरतलब है कि पीयू स्टूडेंट सेंटर पर 25 फरवरी को एसएफएस नेताओं ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए देश के सैनिकों को रेपिस्ट कहने पर विवाद हुआ था। सोमवार को एबीवीपी ने स्टूडेंट सेंटर पर इसी का विरोध किया। इसी बीच एबीवीपी और एसएफएस के छात्र नेता एक दूसरे के आमने सामने हो गए। दोनों संगठनों के नेता एक दूसरे को ललकारने लग गए।

4 of 7
रामजस कॉलेज के बाद पीयू में हिंसक झड़प - फोटो : अमर उजाला
दोनों छात्र संगठनों के नेताओं ने एक दूसरे पर पहले भद्दे कमेंट किए और फिर आपस में भिड़ गए। करीब एक घंटे तक एबीवीपी और एसएफएस नेताओं के बीच जमकर तनातनी रही। स्टूडेंट सेंटर पर दो-तीन घंटे तक पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया और भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन

5 of 7
रामजस कॉलेज के बाद पीयू में हिंसक झड़प - फोटो : अमर उजाला
मामले में पीयू प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई। एबीवीपी और एसएफएस छात्र नेताओं के पीयू स्टूडेंट सेंटर पर पहुंचने की जानकारी सभी को थी, लेकिन पीयू प्रशासन ने पूरे मामले में कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए। घटना के समय 3-4 पुलिस कर्मी और कुछ पीयू सिक्योरिटी गार्ड ही मौजूद थे। दोनों की मौजूदगी में जबरदस्त मारपीट हुई। एक छात्र की पगड़ी भी गिर गई और कुछ छात्राओं को भी चोट आई है।
विज्ञापन

6 of 7
रामजस कॉलेज के बाद पीयू में हिंसक झड़प - फोटो : अमर उजाला
मामला काफी गंभीर होने के बाद करीब आधे घंटे बाद पुलिस के 15-20 पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। उधर पीयू प्रशासन के आला अधिकारी भी घटना स्थल से गायब मिले। उधर पुलिस ने एसएफएस के नेताओं को भी हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में हरविंदर सिंह, दमनदीप, गुरप्रीत, सौरभ, कौशल, हरमनजोत शामिल हैं। वहीं एबीवीपी और एसएफएस के बीच मामला अभी ओर बिगड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रामजस कॉलेज के बाद पीयू में हिंसक झड़प - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार 3 मार्च को एसएफएस की ओर से पीयू ऑडिटोरियम में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें एसएफएस की वरिष्ठ नेता सीमा आजाद के आने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम को लेकर एबीवीपी कई दिनों से विरोध कर रही है। सूत्रों के अनुसार पीयू प्रशासन सोमवार के घटनाक्रम के बाद कार्यक्रम को स्थागित करने पर विचार कर रहा है। 
  
पीयू कैंपस में मारपीट करने वाले 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी को मंगलवार एसडीएम के सामने पेश किया जाएगा।
लखवीर सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर-11 चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें