फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभागे बाप का ऐसा पाप, पूरा परिवार खत्म

Sun, 22 Feb 2015 02:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
पत्नी, बेटी, बेटा भरापूरा परिवार था लेकिन एक गलती के कारण पूरा परिवार खत्म हो गया। दरअसल आर्थिक तंगी के कारण एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

अभागे बाप का ऐसा पाप, पूरा परिवार खत्म

2 of 7
घटना पंजाब के कपूरथला की है। पोस्टमार्टम में बच्चों और पत्नी को जहर देने की पुष्टि हुई है। थाना सदर के अंतर्गत कस्बा काला संघिया के काला खास घंटाघर क्षेत्र में 40 वर्षीय मनोहर लाल ने वीरवार रात अपनी 36 वर्षीय पत्नी रजनी, 9 साल की बेटी शैली और सात साल के बेटे तुषार को जहर देने के बाद फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

अभागे बाप का ऐसा पाप, पूरा परिवार खत्म

3 of 7
मनोहर लाल हलवाई कारीगर था और पिछले एक माह से काम पर नहीं जा रहा था। वह कुछ अर्से पहले परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के जिला अंब के गांव रिपमिश्रा से काम के सिलसिले में काला संघिया आया था।

अभागे बाप का ऐसा पाप, पूरा परिवार खत्म

4 of 7
यहां पर भी उसका काम नहीं चला। तो उसने यह खौफनाक कदम उठाया। मृतका रजनी के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि वह सुबह से अपनी बेटी को फोन कर रहे थे, लेकिन उसने कोई कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन

अभागे बाप का ऐसा पाप, पूरा परिवार खत्म

5 of 7
मृतका रजनी के पिता को शक हुआ तो वह गांव पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर लोगों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया तो रजनी, शैली और तुषार बेड पर पड़े थे और मनोहर का शव पंखे से झूल रहा था। पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली तो वहां से एक सुसाइड नोट मिला है।

विज्ञापन

अभागे बाप का ऐसा पाप, पूरा परिवार खत्म

6 of 7
हालांकि नोट में क्या लिखा है, पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। एसपी (डी) जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि सुसाइड नोट से पता चला है कि मनोहर आर्थिक तंगी के साथ घरेलू कलह से परेशान चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभागे बाप का ऐसा पाप, पूरा परिवार खत्म

7 of 7
फिलहाल धारा-174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है। दंपति के माता-पिता को बुलाया गया है। मामले की जांच जारी है। सिविल अस्पताल के डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बच्चों और महिला को कोई जहरीला कैमिकल दिया गया है। बाकी सही पता विसरा की रिपोर्ट आने के बाद ही लगेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें