बेटे और मासूम पोती की हत्या कर बुजुर्ग ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। आखिर खौफनाक हत्याकांड का क्या था माजरा? देखिए दर्दनाक तस्वीरों में पूरी कहानी।
विज्ञापन
बेटे और पोती को गोली मार कर ली खुदकुशी, दर्दनाक तस्वीरें
2 of 7
पंजाब के पटियाला में अबलोवाल के नजदीक एक कालोनी में बुधवार दोपहर एक बुजुर्ग ने अपने बेटे व डेढ़ साल की मासूम पोती की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में उसने खुद भी जहरीली चीज खाकर खुदकुशी कर ली। खौफनाक वारदात के पीछे घरेलू कलह कारण बताई जा रही है।
विज्ञापन
बेटे और पोती को गोली मार कर ली खुदकुशी, दर्दनाक तस्वीरें
3 of 7
सिविल लाइन थाना इंचार्ज भरपूर सिंह ने बताया कि प्रीतम पार्क कालोनी के रहने वाले 50 साल के सुखदेव सिंह ने अपने बेटे दिलावर सिंह (27) और डेढ़ साल की पोती सिदक को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां मार कर कत्ल कर दिया। बाद में सुखदेव सिंह ने खुद भी जहरीली चीज खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वारदात में इस्तेमाल रिवाल्वर, जहरीली चीज के पाउच बरामद कर लिए हैं।
बेटे और पोती को गोली मार कर ली खुदकुशी, दर्दनाक तस्वीरें
4 of 7
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान के मुताबिक दादा सुखदेव सिंह ने अपने बेटे व पोती का कत्ल उस समय किया, जब दोनों सो रहे थे। बेटे व पोती की लाशें अलग-अलग कमरों में बेड पर मिलीं। बुजुर्ग की लाश बाहर पोर्च में पड़ी थी। सुखदेव सिंह का पिछले काफी समय से अपनी बहू व अपने समधी अजायब सिंह निवासी गांव चपड़ सील के साथ झगड़ा चल रहा था।
विज्ञापन
बेटे और पोती को गोली मार कर ली खुदकुशी, दर्दनाक तस्वीरें
5 of 7
सुखदेव सिंह खुद खेतीबाड़ी का काम करता था, जबकि उसकी पत्नी संगरूर में शिक्षिका है। बहू आर्मी में नौकरी करती है, लेकिन बेटा दिलाबर सिंह कोई काम नहीं करता था। बुजुर्ग सुखदेव सिंह इस बात से दुखी था कि बहू व सास का आपस में अकसर लड़ाई-झगड़ा रहता था।
विज्ञापन
बेटे और पोती को गोली मार कर ली खुदकुशी, दर्दनाक तस्वीरें
6 of 7
आर्मी स्टेशन में बतौर आपरेटर काम करने के कारण बहू ने पिछले दिनों आर्मी से क्वार्टर अलाट करवा लिया था। वह अपना सामान उठाकर पति व बेटी के साथ घर छोड़कर जाने की तैयारी में थी। कत्ल के समय घर में इन तीनों के अलावा और कोई नहीं था।
बेटे और पोती को गोली मार कर ली खुदकुशी, दर्दनाक तस्वीरें
7 of 7
पुलिस ने मौके से सुखदेव सिंह का एक सुसाइड नोट बरामद किया है। एसएसपी ने बताया कि इसमें बुजुर्ग ने मौतों के लिए किसी न किसी रूप में समधी अजायब सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। बहू के आर्मी में नौकरी करने के कारण घटनास्थल का जायजा लेने के लिए फौज के कुछ अधिकारी भी पहुंचे।