फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल का आशियाना, 25 मिनट में ढेर तो महिलाएं बेहोश

Tue, 07 Jul 2015 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
20-25 साल से बसा-बसाया आशियाना जब महिलाओं ने सामने से ढ़हते देखा तो वो सदमे में बेहोश हो गईं।  दरअसल पंजाब के लुधियाना में रोज गार्डन के पीछे न्यू प्रेम नगर इलाके में 20-25 साल से सरकार की ढाई एकड़ जमीन पर हो रखे अवैध कब्जों पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को निगम के दस्ते ने गिरा दिया। निगम ने 150 झुग्गियों और 29 पक्के मकानों पर पीला पंजा चलवाया।
विज्ञापन

25 साल का आशियाना, 25 मिनट में ढेर तो महिलाएं बेहोश

2 of 7
इस दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद थी। इलाके में बने मंदिर पर भी बुलडोजर चलाया गया। निगम की इस कार्रवाई में करीब 900 लोग बेघर हो गए। आशियाना ढहते देख कुछ महिलाएं बेहोश हो गईं। सोमवार सुबह भारी पुलिस बल, बुलडोजर के साथ निगम के दस्ते ने पूरे इलाके को घेरकर सील कर दिया। लोगों का आरोप था कि निगम ने बिना किसी सुनवाई के घर गिराने शुरू कर दिए। उनको सामान तक निकालने का वक्त नहीं दिया गया।
विज्ञापन

25 साल का आशियाना, 25 मिनट में ढेर तो महिलाएं बेहोश

3 of 7
निगम का सारा दस्ता सुबह नौ बजे पुलिस लाइन में इकट्ठा हुआ। इसके बाद सभी न्यू प्रेम नगर में पहुंचे। जेसीबी मशीनों के साथ निगम के दस्ते ने पहले झुग्गियां गिराई। इस दौरान घर पर बुलडोजर चलता देख एक महिला सुनीता बेहोश होकर गिर गई। उसके पड़ोसियों ने बताया कि यहां पर लोग बीस-पच्चीस साल से रह रहे हैं और सभी लोगों के पास कागज हैं, निगम की टीम धक्का कर रही है।

25 साल का आशियाना, 25 मिनट में ढेर तो महिलाएं बेहोश

4 of 7
महिला कुलदीप कौर ने कहा कि वह यहां पर बीस से अधिक सालों से रह रही है। उसके घर में बिजली का मीटर तक लगा है। बच्चों के सारे दस्तावेज इसी पते पर बने हैं, बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हो रही है। झुग्गी में रहने वाले विनोद कुमार ने कहा कि उनको पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया। अब सीधा कार्रवाई करके सिर से छत हटा दी गई है, वह अपने बच्चों को लेकर कहां जाएं। लोगों के लाखों रुपये का सामान निगम ने मलबे में बदल दिया।

विज्ञापन

25 साल का आशियाना, 25 मिनट में ढेर तो महिलाएं बेहोश

5 of 7
निगम की एटीपी कमलजीत कौर ने कहा कि निगम कई सालों से लगातार नोटिस दे रहा है। कब्जों पर निशान भी लगाए गए थे और लोगों को सूचित कर दिया गया था। निगम के एडिशनल कमिश्नर डॉ. ऋषि पाल सिंह ने बताया है कि झुग्गी वालों को सर्वे करके फ्लैट की पर्ची दे दी गई है। उनको जल्दी ही फ्लैट अलाट कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

25 साल का आशियाना, 25 मिनट में ढेर तो महिलाएं बेहोश

6 of 7
प्रेम नगर इलाके में जब घरों पर बुलडोजर चली तो लोग तपती गर्मी में अपने आशियाने को मलबे के ढेर में बदलते हुए देखते रहे और वहीं बैठ कर रोते रहे। झुग्गी झोंपड़ी वालों ने कार्रवाई के दौरान निगम अधिकारियों और पुलिस को कहा कि उनसे कई सालों से एक बुजुर्ग आदमी झुग्गी में रहने का तीन हजार रुपये गुंडा टैक्स वसूलता रहा है। वह हर महीने एक से दो हजार रुपये बिजली बिल भी देते रहे हैं। उक्त व्यक्ति ने ही उन्हें बिजली, पानी और सीवरेज का कनेक्शन दिया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

25 साल का आशियाना, 25 मिनट में ढेर तो महिलाएं बेहोश

7 of 7
कार्रवाई से पहले निगम ने सारे इलाके को सील कर दिया और बाद में चारों तरफ बैरीकेट लगा कर कार्रवाई शुरू की। इस दौरान लोगों को दिलासा देने के लिए कांग्रेस के जिला प्रधान गुरप्रीत गोगी और नरिंदर काला सहित कुलवंत सिंह मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें