पंजाब के जालंधर में 35 घरों पर कार्रवाई की गई। प्रसाशन की ओर से यह कार्रवाई अवैध निर्माण के मद्देनजर की गई। इन घरों में लोग 60 से अधिक वर्षों स रह रहे थे। कार्रवाई के बाद लोग नाराज हैं और कड़ाके की ठंड में प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं, क्योंकि ठंड में लोग बेघर हो चुके हैं। बच्चे और बुजुर्गों के सिर पर अब छत नहीं है। इस बीच प्रशासन का कहना है कि लोगों को कई बार घर खाली करने का नोटिस दिया जा गया था, लेकिन बावजूद इसके लोगों ने जगह खाली नहीं की, मजबूरन हमें कदम उठाना पड़ा।