एडीजीपी आत्महत्या मामले में कॉल डिटेल से बड़ा खुलासा हुआ है। आत्महत्या से पहले आईपीएस अफसर ने कई अधिकारियों से बात की थी। साथ ही वकील और अपने परिचितों को भी फोन किया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एडीजीपी आत्महत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस को कॉल डिटेल से नए सुराग मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, आत्महत्या से पहले एडीजीपी ने कई अधिकारियों, अपने वकील और कुछ परिचितों को कॉल की थी। एसआईटी ने इन कॉल डिटेल्स को जांच का हिस्सा बनाते हुए बातचीत के क्रम और समय की बारीकी से पड़ताल शुरू कर दी है।
सूत्रों का कहना है कि जिन लोगों से एडीजीपी ने आखिरी बार बातचीत की थी उनसे जल्द पूछताछ की जा सकती है। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश में है कि क्या इन वार्तालाप में कोई ऐसा दबाव या तनाव झलक रहा था जिसने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
पीजीआई पहुंचे हुए आईजीपी पुष्पेंदर कुमार और एसएसपी कंवरदीप कौर पीजीआई मुर्दा घर से बाहर आते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेल में बंद गनमैन से पूछताछ कर सकती है एसआईटी
एसआईटी चीफ पुष्पेंद्र कुमार ने हरियाणा पुलिस से जेल में बंद एडीजीपी के गनमैन के खिलाफ दर्ज एफआईआर का पूरा रिकॉर्ड मांगते हुए पत्र लिखा है। सूत्रों के अनुसार एसआईटी जल्द ही अदालत से अनुमति लेकर रोहतक जेल में बंद गनमैन सुशील से पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
3 of 10
पीजीआई पहुंचे हुए आईजीपी पुष्पेंदर कुमार और एसएसपी कंवरदीप कौर पीजीआई मुर्दा घर से बाहर आते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंस्पेक्शन में पता चला है कि शराब ठेकेदार की ओर से लगाए गए अवैध वसूली के आरोप के बाद गिरफ्तार गनमैन ही स्पष्ट कर सकता है कि उसने एडीजीपी का नाम खुद लिया था या किसी षड्यंत्र के तहत उससे ऐसा करवाया गया। गनमैन के बयान एसआईटी की जांच के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं।
4 of 10
वाई पूरण कुमार का शव पीजीआई में ले जाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डीएसपी और एसआई के बीच गलतफहमी से शव पहुंचा पीजीआई
एडीजीपी आत्महत्या मामले में मृतक के परिजनों की गैर-मौजूदगी में शव को सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी से पीजीआई शिफ्ट कर दिया गया। इस पर परिवार ने आपत्ति जताई। सूत्रों के अनुसार शव को शिफ्ट किए जाने की जानकारी न तो एसएसपी को थी और न ही उनसे ऊपर के अधिकारियों को। जब एसएसपी ने सेक्टर-11 थाना प्रभारी जयवीर राणा से पूछा कि शव को बिना इजाजत क्यों शिफ्ट किया गया तो उन्होंने इस बात की जानकारी से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
5 of 10
वाई पूरण कुमार का शव पीजीआई में ले जाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिना अफसरों के अनुमति शव शिफ्ट करने पर डीएसपी को हटाया
सेक्टर-24 चौकी प्रभारी नीरज कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शव डीएसपी उदयपाल के आदेश पर शिफ्ट किया गया था। एसएसपी ने जब डीएसपी उदयपाल से जवाब मांगा तो उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ शव को सेक्टर-16 अस्पताल से रिलीज करने के लिए कहा था ताकि परिजन पार्थिव शरीर के दर्शन कर सकें। इस संदेश को लेकर डीएसपी और एसआई के बीच गलतफहमी हो गई और शव सीधे पीजीआई पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
6 of 10
एडीजीपी का आखिरी फोटो पहली बार सामने आया
- फोटो : सीसीटीवी फुटेज से वीडियो गैब
शव के पीजीआई पहुंचते ही एसएसपी खुद मोर्चरी के बाहर पहुंचीं और जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही मृतक के परिजनों को यह जानकारी दी गई कि शव अब पीजीआई में है। पुलिस सूत्रों के अनुसार परिवार ने पहले ही पुलिस को सूचित किया था कि पोस्टमार्टम से पहले उनकी दोनों बेटियां अंतिम दर्शन करना चाहती हैं। इस पूरे मामले के बाद डीएसपी सेंट्रल उदयपाल को हटा दिया गया।
विज्ञापन
7 of 10
आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार और रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मामले में अब तक क्या-क्या हुआ
- 7 अक्तूबर: सेक्टर-11 स्थित कोठी के निचले तल पर साउंड-प्रूफ कमरे में एडीजीपी पूरण सिंह ने दोपहर में खुद को गोलीमार आत्महत्या कर ली।
- 8 अक्तूबर: पूरण कुमार की पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार जापान से चंडीगढ़ वापस आ गईं। उन्होंने पूरण के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए सेक्टर-11 थाना पुलिस में लिखित शिकायत दी। साथ ही सुसाइड नोट भी वायरल हुआ।
8 of 10
आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार और डीजीपी शत्रुजीत कपूर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
- 9 अक्तूबर: सुसाइड नोट के आधार पर 11 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
- 10 अक्तूबर: अमनीत कुमार ने एफआईआर पर असंतुष्टि जताकर चंडीगढ़ पुलिस को पत्र लिखा। इसके बाद चंडीगढ़ के आईजी पुष्पेंद्र कुमार की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय कमेटी भी गठित की गई।
9 of 10
एडीजीपी वाई पूरण कुमार ने गोली मार की खुदकुशी, मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : पीटीआई
- 11 अक्तूबर: हरियाणा सरकार ने रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजारणिया का तबादला किया और चंडीगढ़ पुलिस ने देर शाम एफआईआर में संशोधित धारा भी जोड़ दी। साथ ही जीएमएसएच-16 से बिना सहमति शव को पीजीआई शिफ्ट करने पर अमनीत कुमार की चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बात भी हुई। वहीं, हरियाणा सरकार की ओर से मंत्रियों व अधिकारियों द्वारा अमनीत को मनाने का दौर चला। इसी दिन परिवार ने 31 सदस्यों की कमेटी बनाई और कमेटी ने महापंचायत बुला ली।
सामने आया एडीजीपी का आखिरी फोटो
- फोटो : सीसीटीवी वीडियो ग्रैब
12 अक्तूबर: सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिकारी और नेताओं ने अमनीत से मिलकर मामले का हल निकालने की पूरी कोशिश की। सेक्टर-20 में महापंचायत में सरकार को डीजीपी को पद से हटाकर कार्रवाई करने का 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया।