मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की 'बुआ' के साथ सरेआम कुछ ऐसा हो गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। उसके बाद क्या हुआ जानिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
उपासना सिंह
घटना जीरकपुर में हुई। ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा’ के शो में बुआ का किरदार निभाने वाली कॉमेडियन एवं बॉलीवुड कलाकार उपासना सिंह ने जीरकपुर थाने में टैक्सी के ड्राइवर खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी। पुलिस ने तुरंत ड्राइवर को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
3 of 7
उपासना सिंह, नीरज भारद्वाज
उपासना सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि लांडरा शूटिंग के सिलसिले में यहां आई थीं। शुक्रवार से चंडीगढ़-अंबाला रोड पर होटल रमाडा में ठहरी हैं। रविवार को वह अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ शूटिंग के लिए लांडरा गईं, जहां से देर रात उन्हें वापस जीरकपुर पहुंचना था। आरोप है कि टैक्सी चालक विवेक ने कार को जानबूझकर पीआर-7 रिंग रोड पर ले लिया, उस समय रात के करीब 10 बजे हुए थे। सड़क बिल्कुल सुनसान थी।
4 of 7
उपासना सिंह, नीरज भारद्वाज
टैक्सी चालक की हरकत से डरकर उपासना ने फोन पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जीरकपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एक्ट्रेस को होटल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने टैक्सी चालक को हिरासत में लिया, लेकिन मामला बढ़ता देखकर ड्राइवर ने लिखित माफी मांग ली, जिसके बाद उपासना ने शिकायत वापस ले ली। अब उपासना सोमवार दोपहर 1 बजे मोहाली एयरपोर्ट से फ्लाइट लेकर मुंबई लौट गईं हैं।
विज्ञापन
5 of 7
उपासना सिंह, कपिल शर्मा
उपासना ने ड्राइव के लिए मांगी थी कार: विवेक
रविवार देर रात बॉलीवुड एक्ट्रेस उपासना सिंह द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाने के मामले में ड्राइवर विवेक ने एक खुलासा किया है कि उपासना ने कार चलाने की मांग की थी। जब वह ड्राइवर सीट पर बैठीं तो कार तुरंत स्टार्ट नहीं हुई, जिससे आहत हो उन्होंने पुलिस को मौके पर बुलवा लिया। विवेक ने पुलिस हिरासत के दौरान अधिकारियों को बताया कि उपासना अपनी टीम के साथ कार में सवार थी।
विज्ञापन
6 of 7
उपासना सिंह, नीरज भारद्वाज
इसी दौरान एयरपोर्ट राउंडअबाउट पर पहुंचे तो उपासना ने कार चलाने की जिद की। इसके बाद कार को एक तरफ रोककर वह ड्राइवर सीट पर आ बैठीं और जैसे ही स्टार्ट करने के लिए सेल्फ दी तो कार स्टार्ट नहीं हुई। कार स्टार्ट न होने का कसूरवार मानते हुए उपासना ने पुलिस को मौके पर बुलवा लिया। विवेक ने आरोप लगाया कि उपासना ने अपने साथ मौजूद साथियों की मदद से उसकी मारपीट तक की। इसके बावजूद उसके खिलाफ पुलिस थाने शिकायत दर्ज करवा दी।
उपासना सिंह की शिकायत पर टैक्सी चालक विवेक को हिरासत में लिया गया था। अगले दिन चालक की ओर से लिखित माफी मांगने के बाद उपासना ने अपनी शिकायत वापस ले ली। - पवन शर्मा, एसएचओ, पुलिस थाना जीरकपुर