फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: शादी करने आए दूल्हे पर टूटा कहर, दुल्हन ने उठाया वो कदम, ताउम्र नहीं भूलेगा

Wed, 14 Mar 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
कोर्ट में लड़के की पिटाई
हंसते-खेलते शादी करने आए थे कि दूल्हे पर अचानक कहर टूट पड़ा और यह देखकर दुल्हन ने वो कदम उठाया कि युवक ताउम्र भूल नहीं पाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कोर्ट में लड़के की पिटाई
घटना हरियाणा के यमुनानगर की है। युवक-युवती कोर्ट मैरिज करने के लिए जिला अदालत आए, लेकिन खबर लड़के के घरवालों को लग गई। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और लड़के को पकड़कर पिटना शुरू कर दिया। लड़के की मां भाई ने थप्पड़ पर थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन

3 of 5
कोर्ट में लड़के की पिटाई
वहीं यह देखकर लड़की मौका मिलते ही फरार हो गई, युवक मार खाता रह गया। हंगामा देखकर लोगों ने पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के को बचाया। उसके बाद पुलिस सभी को थाने ले गई और बिठाकर बातचीत की।

4 of 5
कोर्ट में लड़के की पिटाई
जगाधरी थाना प्रभारी राकेश भटोरिया ने बताया कि लड़का अपनी प्रेमिका के साथ यमुनानगर कोर्ट में मैरिज के लिए पहुंचा था। दोनों कागजी कार्रवाई पूरी कर ही रहे थे कि लड़के के परिजन पहुंच गए। लड़के के भाई ने उसे वहीं कोर्ट परिसर में पीटना शुरू कर दिया। लड़के की मां, बहन और दूसरे परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोर्ट में लड़के की पिटाई
सभी ने जमकर उसकी पिटाई की, लेकिन लड़की प्रेमी को पीटते देखकर फरार हो गई। लड़के के परिजनों ने उसे तलाशने की कोशिश की, लेकिन वह मिली नहीं। लड़के के परिजनों का कहना है कि 6 महीने से उसका रिश्ता हो रखा है, लेकिन वह घरवालों से छिपकर प्रेमिका से मैरिज करने जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें