फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हीरोइन एक्टिंग छोड़ बनी ‘फर्राटा क्वीन’, फॉर्मूला रेसिंग कार के साथ शेयर की तस्वीरें

Mon, 01 May 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
Gul Panag Becomes The First Indian Woman To Drive Formula E Racing Car
बॉलीवुड अदाकारा गुल पनाग ने वो कारनामा कर दिखाया, जो आज तक किसी भारतीय महिला ने नहीं किया। उन्होंने इस कारनामे की तस्वीरें भी शेयर कीं।
विज्ञापन

2 of 8
Gul Panag Becomes The First Indian Woman To Drive Formula E Racing Car
हम बात कर रहे हैं मॉडल और अभिनेत्री गुल पनाग की, जो पहली भारतीय फॉर्मूला ई रेसिंग कार चालक बन गई हैं। बुधवार को उन्होंने बार्सिलोना में रेस में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि वह मोटर स्पोर्ट्स के प्रति बेहद उत्साही हैं।
विज्ञापन

3 of 8
Gul Panag Becomes The First Indian Woman To Drive Formula E Racing Car
चंडीगढ़ में जन्मी अभिनेत्री गुल पनाग ने बार्सिलोना में महिंद्रा रेसिंग में उन्होंने हिस्सा भी लिया। महिंद्रा रेसिंग महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह का उपक्रम है। बार्सिलोना में गुल पनाग ने रेस में हिस्सा लेने से पहले फॉर्मूला कार चलाने का प्रशिक्षण भी लिया।

 

4 of 8
Gul Panag Becomes The First Indian Woman To Drive Formula E Racing Car
महिंद्रा रेसिंग ने एक बयान जारी कर कहा है कि गुल फॉर्मूला रेसिंग कार चलाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। महिंद्रा रेसिंग की ओर से कहा गया कि गुल पनाग के साहसिक रेस का वीडियो बनाया है और उसे साझा करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।
विज्ञापन

5 of 8
गुल पनाग
स्पोर्ट्स बाइक और कार की दीवानी गुल पनाग 1999 में मिस इंडिया का खिताब भी जीत चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और अभिनय में भी हाथ आजमाया। 2014 में वह आम आदमी पार्टी के टिकट पर चंडीगढ़ से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। हालांकि वह उसमें तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

6 of 8
गुल पनाग
गुल पनाग एक सुपर लेडी हैं। हाल ही में उन्होंने कमर्शियल पायलट का लाइसेंस भी हासिल किया था। गुल पनाग हर उस लड़की के लिए प्रेरणा है जो जिंदगी को अपने तरीके से जीना चाहती है। 'आप'पार्टी की कैंपेनिंग के दौरान भी गुल ने लेडीज गैंग के साथ बाइक पर प्रचान किया था।
विज्ञापन

7 of 8
बॉलीवुड अदाकारा गुल पनाग
गुल उन खास लड़कियों में से एक हैं जिन्हें बाइक चलाने का शौक भी है और जुनून भी( यहां तक कि उनका ये जुनून उनकी शादी पर भी देखने को मिला। सारी परंपराओं को तोड़कर गुल शादी में बाइक राइड करती नजर आईं और यही नहीं उनके साथ पूरी बारात बाइक पर पहुंचीं।
विज्ञापन

8 of 8
Gul Panag Becomes The First Indian Woman To Drive Formula E Racing Car
अभिनेत्री ने एक बयान में कहा है कि ‘मैं हमेशा से मोटर स्पोर्ट्स के प्रति उत्साहित रही हूं। मैं यह सुनकर काफी खुश हूं कि यहां इलेक्ट्रॉनिक रेस होने जा रही है। मैंने महिंद्रा के जरिये रेसिंग में हिस्सा लेने की अपनी ख्वाहिश पूरी कर ली है। मैं इसकी बहुत बड़ी फैन हूं।’ उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह घर जैसा है। कई सालों से मैंने बहुत कुछ देखा है और काफी कुछ अनुभव हासिल किया है, लेकिन मैं सोचती थी कि यहां कब पहुंचूंगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें