फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर कैसे होती है तेल की चोरी, तरीका देखकर आपके होश उड़ जाएंगे

Mon, 01 May 2017 09:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
देखिए पेट्रोल पंप पर कैसे होती है तेल की चोरी
जब आप पेट्रोल भरवाने जाते हैं तो पंप पर आपकी आंखों के सामने ही तेल की चोरी की जाती है और आपको पता तक नहीं चलता। देखिए कैसे होती चोरी।
विज्ञापन

2 of 6
पेट्रोल पंप - फोटो : Axis
मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आया। यहां सात पेट्रोल पंप में चिप और रिमोट कंट्रोल के जरिए पेट्रोल और डीजल की चोरी का खेल चल रहा था। सभी पेट्रोल पंपों की मशीनों में तेल चुराने के लिए लगाई गई चिप और इनके रिमोट बरामद हुए हैं। पेट्रोल पंप पर तेल की चोरी एक चिप के माध्यम से होती है। इस चिप के खेल में एक हजार रुपए का पेट्रोल-डीलज भरवाने पर ग्राहक को 100 से 50 रुपए की चपत लगाई जा रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
पेट्रोल - फोटो : amar ujala
ऐसे देते थे धोखाः पेट्रोल पंप में इस खेल में अमूमन दो से तीन लोग शामिल रहते थे। इसमें एक पेट्रोल डालता था और दूसरा कैश का बैग लेकर खड़ा रहता था। बैग लेकर खड़े रहना वाला पैसों के साथ ही रिमोट रखता था। मौका मिलते ही वह रिमोट दबा देता। रिमोट के दबाते ही पाइप से तेल गिरना बंद हो जाता था लेकिन मशीन की स्क्रीन पर तेल और पैसे का मीटर अपनी रफ्तार से ही चलता रहता था।

4 of 6
पेट्रोल - फोटो : amar ujala
आप मीटर रीडिंग देखते रहे और सेंध लग गई: मान लें कि आप पेट्रोल पम्प पर गए और 600 रुपये का पेट्रोल डलवाया। 600 रुपये का पेट्रोल भरवाने में करीब 1 सवा मिनट का समय लगता है। आपका सारा ध्यान मीटर की रीडिंग पढ़ने में निकल जाता है और अगर इस बीच 10 सेकंड के लिए भी स्विच ऑफ होता है तो समझ लीजिए कि आपके 600 रुपये के पेट्रोल में करीब 50-100 रुपये का टांका यह शातिर लगा देते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पेट्रोल - फोटो : amar ujala
एसएसपी एसटीएफ अमित पाठक के मुताबिक, इस डिवाइस के जरिए पेट्रोल पंप मालिक हर लीटर पर पांच से छह प्रतिशत ईंधन की चपत लगा रहे थे। औसतन एक पेट्रोल पंप इस चोरी से ही रोज 40 से 50 हजार रुपये और महीने में 12 से 15 लाख रुपये कमा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पेट्रोल - फोटो : amar ujala
1000 से ज्यादा पंपों में लगाई चिप
पेट्रोल चुराने में इस्तेमाल होने वाली चिप और रिमोट एक से दो हजार रुपये में दिल्ली और कानपुर के बाजारों में मिलते हैं। इसे लगाने के एवज में राजेंद्र 40 से 50 हजार रुपये लेता था। राजेंद्र यूपी और दूसरे राज्यों में सक्रिय एक बड़े गैंग का सदस्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें