फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रांगदा बोलीं, मैं जानती हूं कि मेरा दर्शक मुझसे क्या चाहता है

Fri, 22 Jan 2016 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने हाल ही में विवादों में आए अभिनेता नवाज उद्दीन सिद्दीकी की तारीफों के पुल बांधे। वहीं, ये कहकर हैरान कर दिया कि वे जानती हैं कि मेरा दर्शक मुझसे क्या चाहता है।
विज्ञापन

चित्रांगदा बोलीं, मैं जानती हूं कि मेरा दर्शक मुझसे क्या चाहता है

2 of 5
चित्रांगदा सिंह एक कार्यक्रम के सिलसिले में चंडीगढ़ में थीं। इन दिनों वह नवाज के साथ फिल्म कर रही हैं, जो इसी साल प्रदर्शित होगी। फिल्म में काम के अनुभव के बारे में उन्होंने कहा कि नवाज उद्दीन सिद्दीकी अपने आप में एक एक्टिंग स्कूल हैं। उनके साथ काम करने का अलग अनुभव रहा।
विज्ञापन

चित्रांगदा बोलीं, मैं जानती हूं कि मेरा दर्शक मुझसे क्या चाहता है

3 of 5
‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ फिल्म में गीता राव का दमदार किरदार निभाकर पहली ही फिल्म से इंटरनेशनल लेवल पर वाहवाही बटोरने वाली चित्रांगदा सिंह अब कॉमेडी के साथ ही हर तरह के रोल में हाथ आजमाना चाहती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में करियर और आने वाली फिल्मों को लेकर बातचीत की।
 

चित्रांगदा बोलीं, मैं जानती हूं कि मेरा दर्शक मुझसे क्या चाहता है

4 of 5
चित्रांगदा सिंह ने बताया कि एक्शन थ्रिलर पर आधारित ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ में वह नवाज उद्दीन सिद्दीकी के साथ मेन लीड रोल में हैं। इसमें दो कॉन्ट्रेक्ट किलर हैं, जिसमें से एक का रोल नवाज निभा रहे हैं। इन दो किलर के केंद्र में एक हसीना है, जिसकी भूमिका वह निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रांगदा बोलीं, मैं जानती हूं कि मेरा दर्शक मुझसे क्या चाहता है

5 of 5
चित्रांगदा ने बताया कि जल्द ही आने वाली फिल्म ‘बैंड ऑफ महाराजा’ में वह फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हंसराज हंस के बेटे नवराज हंस के साथ दिखाई देंगी। इसमें वह पाक सिंगर बिल्लो मुमताज का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने गिटार के साथ ही कई तरह के साज बजाने सीखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें