फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत पर उठे सवाल: इन नेताओं ने की जांच की मांग, बहन का भी बड़ा बयान

Tue, 23 Aug 2022 03:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

Sonali Phogat: भाजपा नेत्री की मौत पर बहन का बयान... सोनाली ने मौत से पहले कही थी ये बात, आप नेता ने जताया शक
विज्ञापन
1 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : twitter
भाजपा नेत्री और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मंगलवार को गोवा में हार्ट अटैक से मौत हो गई है। अब सोनाली की बहन ने एक बड़ा बयान दिया है। सोनाली की बहन ने कहा कि सोनाली ने मां से फोन पर हुई बात में कहा था कि मुझे मेरे खाने में गड़बड़ लग रही है, मेरे शरीर में गड़बड़ हो रही है, जैसे किसी ने मेरे ऊपर कुछ किया हो।

सोनाली फोगाट के भाई वतन ढाका ने मौत की खबर की पुष्टि की है। उनकी एक बेटी है। वहीं सोनाली फोगाट की मौत की सूचना पर उनका परिवार भूथन से गोवा के लिए रवाना हो गया है। 2016 में सोनाली के पति संजय फोगाट भी फार्म हाउस में मृत मिले थे। फतेहाबाद के भूत्थन खुर्द में ढाका परिवार की बेटी सोनाली 22 से 25 तक अपने पूर्व निर्धारित गोवा टूर पर थी। वे अपने टिकटॉक वीडियो से चर्चा में रहती थीं। 

विज्ञापन

2 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : फाइल
सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। दो साल बाद 2008 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। 2019 में भाजपा की टिकट पर आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
वहीं आम आदमी पार्टी के नेता नवीन जयहिंद ने भी फोगाट की मौत पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सोनाली फोगाट की मौत संदिग्ध है। हाईकोर्ट के सिटिंग जज से सरकार इसकी जांच करवाए। 

4 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : फाइल
कांग्रेस नेता योगेश सिहाग ने कहा कि बीजेपी शासित गोवा में बीजेपी नेत्री की संदिग्ध मौत अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है। जरूर इस मामले में बड़ी ताकतों का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonali
भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने सोनाली फोगाट के अकस्मात निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि इस सूचना से वे बेहद आहत हैं। सोनाली फोगाट बेहद मिलनसार एवं बेहतरीन कलाकार थी। परमपिता परमात्मा उनको अपने चरणों में स्थान दे तथा परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें