फतेहाबाद के एक छोटे से गांव भूथन कलां की रहने वाली सोनाली फोगाट अपने बेबाक बयानों और सोशल मीडिया पर वीडियो से चर्चा में रहती थीं। उनकी शादी हिसार निवासी संजय फोगाट के साथ हुई थी। दोनों की एक बेटी भी है। 2016 में उनके पति संजय फोगाट फार्म हाउस में मृत मिले थे। उनकी मौत के बाद सोनाली बिखर गई थी।