फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर पहुंचीं ऐश्वर्या राय, BSF जवानों ने जमकर ली सेल्फी

Fri, 04 Mar 2016 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
1 of 7
ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'सरबजीत' की शूटिंग के सिलसिले में भारत-पाक इंटरनेशनल अटारी बॉर्डर पहुंचीं अभिनेत्री एश्वर्या राय ने BSF जवानों ने हर ख्वाहिश पूरी की।
विज्ञापन

बॉर्डर पर पहुंचीं ऐश्वर्या राय, BSF जवानों ने जमकर ली सेल्फी

2 of 7
ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला
अटारी बॉर्डर पहुंचीं एश्वर्या राय ने सेना के जवानों से मुलाकात की। इस मौके पर जवान उनके साथ सेल्फी लेने से नहीं चूके। ऐश्वर्या ने भी जवानों से बातचीत कर उनके बारे में जाना। इसके बाद बीएसएफ अमृतसर सेक्टर के डीआईजी सुमेर सिंह ने ऐश को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

बॉर्डर पर पहुंचीं ऐश्वर्या राय, BSF जवानों ने जमकर ली सेल्फी

3 of 7
ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला
फिल्म ‘सरबजीत’ के आखिरी दौर की शूटिंग पुलकंजरी स्थित BSF की पोस्ट के आसपास की गई। इसमें सरबजीत की बहन दलबीर कौर का किरदार निभा रहीं एश्वर्या राय के पाकिस्तान जाने का सीन फिल्माया गया। शूटिंग के समापन पर पूरी टीम ने जवानों के साथ कुछ पल बिताए।

बॉर्डर पर पहुंचीं ऐश्वर्या राय, BSF जवानों ने जमकर ली सेल्फी

4 of 7
ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले एश्वर्या राय को अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में सेवा करते देखा गया था। इस दौरान ऐश्वर्या ने न केवल सेवादारों के साथ मिलकर खाना पकाया। बल्कि, फर्श साफ किया, जमीन पर बैठकर खाना खाया और परंपरा के मुताबिक खुद ही बर्तनों को धोकर रखा।
विज्ञापन

बॉर्डर पर पहुंचीं ऐश्वर्या राय, BSF जवानों ने जमकर ली सेल्फी

5 of 7
ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला
उमंग कुमार के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में रणदीप हुड्डा सरबजीत के रोल में होंगे और ऐश्वर्या उनकी बहन के किरदार में दिखाई देंगी। ऋचा चड्ढा ने सरबजीत की पत्नी का रोल किया है। फिल्म सरबजीत सिंह के 23 साल के संघर्ष को दिखाएगी। 1990 में पाकिस्तान ने आतंकी बता जेल में डाला था।
 
विज्ञापन

बॉर्डर पर पहुंचीं ऐश्वर्या राय, BSF जवानों ने जमकर ली सेल्फी

6 of 7
ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला
फिल्म की शूटिंग रविवार को समाप्त हो गई और टीम वापस मुंबई रवाना हो गई। गौर हो कि फिल्म की 70 फीसदी शूटिंग मुंबई में कर ली गई थी। पिछले कई दिनों में शूटिंग अमृतसर-तरनतारन में की गई। बार्डर पर शूटिंग से पहले अनुमति नहीं मिली थी, बाद में मिली। संभावित रिलीज डेट 19 मई 2016 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर पर पहुंचीं ऐश्वर्या राय, BSF जवानों ने जमकर ली सेल्फी

7 of 7
ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला
फिल्म का पोस्टर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रिलीज करेंगे। इस मौके पर फिल्म निर्माता उमंग कुमार और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भी मौजूद रहेंगी। फिल्म के लिए रणदीप ने करीब 18 किलो वजन घटाया है। ऐश्वर्या के लिए यह फिल्म बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है। वह फिल्म में सरबजीत की बहन बनी हैं।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें