फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें, पंजाब में जन्मे सईद जाफरी की जीवनी और अनदेखी तस्वीरें

Tue, 17 Nov 2015 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मालेरकोटला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 11
पंजाब के मालेरकोटला में जन्में भारतीय मूल के ब्रिटिश अभिनेता सईद जाफरी भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके निभाए किरदार सदा जिंदा रहेंगे। देखिए, उनकी पूरी जीवनी। फोटो साभारः फेसबुक
Trending Videos
विज्ञापन

देखें, पंजाब में जन्मे सईद जाफरी की जीवनी और अनदेखी तस्वीरें

2 of 11
सईद जाफरी का जन्म 8 जनवरी 1929 को पंजाब के मालरकोटला में हुआ था। शुरुआती पढ़ाई अलीगढ़ में हुई। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी पढ़े। सेंट जॉर्ज कॉलेज मैसूर से उच्च शिक्षा प्राप्त की।
विज्ञापन

देखें, पंजाब में जन्मे सईद जाफरी की जीवनी और अनदेखी तस्वीरें

3 of 11
शिक्षा प्राप्त करने के बाद सईद जाफरी ने दिल्ली में "यूनिटी थिएटर" नाम की थियेटर कंपनी खोली और कई नाटकों का सफल मंचन किया। यहीं से शुरुआत हुई उनके फिल्मी कॅरियर की। उन्होंने कई हिंदी और हॉलीवुड की फिल्मों में काम किया।

देखें, पंजाब में जन्मे सईद जाफरी की जीवनी और अनदेखी तस्वीरें

4 of 11
सईद जाफरी ने कई सालों तक दिल्ली में ऑल इंडिया रेडियो में भी काम किया। यहां वह 1951-1956 तक पब्लिसिटी और एडवरटाइजिंग डायरेक्टर रहे। सईद जाफरी ने विदेशी धारावाहिकों में भी काम किया।
विज्ञापन

देखें, पंजाब में जन्मे सईद जाफरी की जीवनी और अनदेखी तस्वीरें

5 of 11
सईद जाफरी ने पहली शादी एक्ट्रेस मधुर जाफरी से शादी की थी। यह शादी 1965 में टूट गई थी। उनकी तीन बेटी मीरा, जिआ और सकीना जाफरी हैं। उन्होंने 1980 में जेनिफर से शादी की थी।
विज्ञापन

देखें, पंजाब में जन्मे सईद जाफरी की जीवनी और अनदेखी तस्वीरें

6 of 11
कुछ सालों तक दिल्ली में काम करने के बाद सईद जाफरी लंदन चले गए। यहां उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की। उनके एक्टिंग करियर को बिग बूम लंदन से मिला। यहां उन्हें हॉलीवुड के कई मशहूर कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला।
विज्ञापन

देखें, पंजाब में जन्मे सईद जाफरी की जीवनी और अनदेखी तस्वीरें

7 of 11
सईद ने प्रसिद्ध विदेशी फिल्मों में भी काम किया। इनमें प्रमुख हैं ‘द मैन हू वुड बी किंग, ‘शतरंज के खिलाड़ी, ‘गांधी, ‘ए पैसेज टू इंडिया, ‘द ज्वेल इन द क्राउन’ आदि। वर्ष 2010 में उन्हें एनआरआई सम्मेलन में लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान मिला।

देखें, पंजाब में जन्मे सईद जाफरी की जीवनी और अनदेखी तस्वीरें

8 of 11
आप ये जानकर उत्साहित होंगे कि सईद जाफरी पहले एशियन एक्टर थे जिनको "ब्रिटिश और कैनेडियन"अवार्ड में नामित किया गया था। साथ ही, सईद पहले भारतीय थे जिन्हें "आर्डर ऑफ ब्रिटिश एंपायर" का अवार्ड मिला था।

देखें, पंजाब में जन्मे सईद जाफरी की जीवनी और अनदेखी तस्वीरें

9 of 11
आपको बता दें कि सईद जाफरी को फिल्म दिल, किशन कन्हैया, घर हो तो ऐसा, राजा की आएगी बारात, मोहब्बत, आंटी नंबर वन जैसी फिल्मों में उनके रोल के लिए जाना जाता था। फिल्म गांधी और हिना में उनके रोल यादगार रहे।

देखें, पंजाब में जन्मे सईद जाफरी की जीवनी और अनदेखी तस्वीरें

10 of 11
सईद जाफरी को साल 1978 में "शतरंज के खिलाड़ी" के लिए बेस्ट सपोर्टिग एक्टर से नवाजा गया, इसके बाद उन्हें साल 1986 में एक बार फिर फिल्म "राम तेरी गंगा मैली" और साल 1992 में फिल्म "हिना" के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन

देखें, पंजाब में जन्मे सईद जाफरी की जीवनी और अनदेखी तस्वीरें

11 of 11
सईद जाफरी ने विदेशी धारावाहिकों में भी काम किया। ‘कोरोनेशन स्ट्रीट” उनका एक बहुचर्चित कार्यक्रम था। उनके फिल्मी कॅरियर की खास बात यह रही कि वह अधिकतर पिता और चाचा जैसे किरदारों में दिखे, जो कि कोई विशेष मायने नहीं रखते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें