फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियापुर में हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Tue, 08 Mar 2016 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियापुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 4
होशियापुर में हादसा - फोटो : amar ujala
ये दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो और मिनी बस के बीच टक्कर होने से हुआ। हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें नजदीक के अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

होशियापुर में हादसा

2 of 4
होशियापुर में हादसा - फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार स्कार्पिओ कार में एक बच्चे सहित 8 लोग सवार थे। वे माहिलपुर की तरफ से आ रहे थे। इतने में होशियारपुर की तरफ से आ रही मिनी बस से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि काफी दूर तक आवाज गूंजी।
विज्ञापन

होशियापुर में हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

3 of 4
होशियापुर में हादसा - फोटो : amar ujala
प्रत्यशदर्शियों के मुताबिक सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के साथ मिलकर घायलों को बड़ी मुश्किल से कार से बाहर निकाला गया। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। सभी के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए गए है।
विज्ञापन

होशियापुर में हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

4 of 4
होशियापुर में हादसा - फोटो : amar ujala
मरने वालों में तरसेम सिंह (37) पुत्र निशान सिंह , अमनदीप कौर (35) पत्नी तरसेम सिंह और बलजीत कौर (40) पुत्री लेट निशान सिंह वासी इब्राहीमपुर (टांडा ) और रंजीत कौर (60) पुत्री गुरदियाल सिंह वासी जहूरा (होशियारपुर) शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें