फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खली ने निकाला स्टील का खून, रेसलर को हराकर भी फंसे

Tue, 08 Mar 2016 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 4
द ग्रेट खली और रेसलर ब्रॉडी स्टील की फाइट - फोटो : amar ujala
दरअसल, संविधान का उल्लंघन करने के मामले में रेसलर ग्रेट खली और ब्रॉडी स्टील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वकील अरुण कुमार भदौरिया की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। भदौरिया के अनुसार, ब्रॉडी ने देहरादून में खून का बदला खून और भारतीयों को काले दिलवाले कह कर हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तथा देश का माहौल खराब करने का प्रयास किया है। खली ने ब्रॉडी के डेथ वारंट पर साइन कर देश की कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

द ग्रेट खली और रेसलर ब्रॉडी स्टील की फाइट

2 of 4
द ग्रेट खली और रेसलर ब्रॉडी स्टील की फाइट - फोटो : amar ujala
लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित सीडबल्यूई द ग्रेट खली रिटर्न में शनिवार रात झमाझम बारिश के बीच हुए मुकाबले में द ग्रेट खली ने कनाडा के पहलवान ब्राडी स्टील को सात मिनट में मात दे दी थी। शुरुआती दौर में ब्राडी स्टील खली पर भारी पड़े, लेकिन बाद में बाजी पलट गई। द ग्रेट खली ने ब्राडी स्टील और यूएसए के पहलवान पोलो को करारा जवाब दिया। खली ने सात बार ब्रॉडी की पीठ पर चेयर मारी। ब्रॉडी की आंख से खून निकलने लगा।
विज्ञापन

द ग्रेट खली और रेसलर ब्रॉडी स्टील की फाइट

3 of 4
द ग्रेट खली और रेसलर ब्रॉडी स्टील की फाइट - फोटो : amar ujala
ब्राडी स्टील ने पहले तो खली को रिंग में चढ़ने नहीं दिया और बाहर ही उनसे भिड़ गए। ब्राडी स्टील और खली के बीच में शनिवार को होने वाला मुकाबला स्ट्रीट फाइट थी। कुछ समय तक खली और ब्राडी स्टील रिंग के बाहर दर्शकों के बीच ही भिड़ते रहे। इसके बाद खली ने ब्राडी स्टील को रिंग के अंदर फेंका। ब्राडी स्टील ने खली पर कुर्सियों से वार किया। खली मैदान में ही गिर गए, लेकिन दांव पलटते ही खली फिर से खड़े हुए। स्टील और अपोलो की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन

द ग्रेट खली और रेसलर ब्रॉडी स्टील की फाइट

4 of 4
द ग्रेट खली और रेसलर ब्रॉडी स्टील की फाइट - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि उत्तराखंड के हल्द्वानी में कुछ दिन पहले हुई फाइट के दौरान ब्रॉडी स्टील, मैक्स और अपोलो ने खली को स्टील चेयर से पीटकर जख्मी कर दिया था। इसके बाद खली आईसीयू में थे। डॉक्टरों ने खली की हालत गंभीर बताई थी। उनके कंधे में फ्रैक्चर था। सिर, गर्दन, छाती और रीढ़ की हड्डी में भी चोट बताई गई थी। बावजूद खली देहरादून में फिर रिंग में उतरे और हार का बदला लिया था। शनिवार को भी खली ने दोनों को चित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें