फिल्म दंगल में आमिर खान की बेटियों की रियल किरदार फोगट सिस्टर्स ने रियो ओलंपिक में पदक न लाने का दर्द फेसबुक पर साझा किया।
विज्ञापन
2 of 8
फोगट बहनें
- फोटो : फाइल फोटो
विनेश को चोट लगाना और बबीता का पहली बाउट में ही शिकस्त खाना हर भारतीय के लिए उदासी लेकर आया। गीता, विनेश और बबीता ने फेसबुक पर पदक न लाने का दर्द खेल-प्रेमियों से साझा किया है। खेल प्रेमियों ने हौसला आफजाई के साथ ही निराशाजनक प्रदर्शन के लिए आलोचना भी की। कुछ यूजर्स ने हार का कारण कम प्रैक्टिस और सेल्फी की चकाचौंध में खोना बताया।
विज्ञापन
3 of 8
फोगट बहनें
- फोटो : फाइल फोटो
विनेश फौगाट की इस दुखद फेसबुक पोस्ट को करीब सात हजार से अधिक खेल प्रेमियों ने लाइक किया, तो एक हजार से अधिक ने इस पर कमेंट कर अपनी संवेदनाएं भी जताई हैं। 210 खेल प्रेमियों ने इसे शेयर भी किया है। गीता फौगाट की विनेश की चोट को दुर्भाग्यपूर्ण बताने वाली पोस्ट को 13 हजार से अधिक खेल प्रेमियों ने लाइक किया तो एक हजार से अधिक ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। बबीता फौगाट की पोस्ट को साढ़े तीन हजार लाइक और 363 कमेंट मिले हैं।
4 of 8
फोगट बहनें
- फोटो : फेसबुक
खुद को ठीक बताना खेल प्रेमियों से होगा धोखा: अगर कहूं की मै ठीक हूं, तो यह खुद से और खेल प्रेमियों से धोखा होगा। फिलहाल मैं दुखी हूं, शारीरिक और मानसिक रूप से मुझे ठेस पहुंची है। जल्द ही मैं चोट से उबर जाऊंगी। देशवासियों और खेल प्रेमियों ने मुझे जो प्यार दिया उसके लिए सभी का धन्यवाद।
- विनेश फौगाट, अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान
विज्ञापन
5 of 8
Vinesh Phogat
जवाब में आई कुछ प्रतिक्रियाएं
1. गिरते हैं शाह-सवार ही मैदाने जंग में, वो तुफ्ल क्यां गिरेंगे जो घुटनों के बल चलते हों। - नीति अत्री, खेल प्रेमी
2. इसमें आपकी कोई गलती नहीं है। चोट ने गोल्ड मेडल और आपके बीच में दूरी थोड़ी बढ़ा दी है। अगले ओलंपिक गेम्स में जीतकर इस दूरी को खत्म कर देना। - विनय सिंह ढुल, खेल प्रेमी
विज्ञापन
6 of 8
फोगट बहनें
- फोटो : फेसबुक
मुझे दुख है कि मैं ओलंपिक में देश के लिए मेडल नहीं ला पाई। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया और चार सालों में बहुत मेहनत कर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। कई बार किस्मत आपके साथ नहीं होती लेकिन मैं हारी नहीं हूं, मैं देश, अपने तिरंगे और देशवासियों के लिए फिर लडूंगी और जीतूंगी भी। अभी बहुत संघर्ष और बहुत लड़ाइयां बाकी हैं। आप सभी ने मेरा साथ दिया और जो सम्मान दिया उसके लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद।
-बबीता फौगाट, अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान
नसीहत तो कइयों ने बढ़ाया हौसला
1. बबीता ये मत बोलो की तुमने बेस्ट दिया। बेस्ट देते तो देश की झोली में मेडल ही आता। तुमसे और विनेश से बहुत उम्मीदें थीं। तुम दोनों चैंपियन हो.... दोबारा उठो और कर दिखाओ जो देशवासियों को चाहिए। - सुनील दहिया
2. कभी-कभी दिन आपका नहीं होता। पहली बाउट में भी यही हुआ। आपने दांव तो सही लगाएं मगर सटीक नहीं बैठे। विरोधी को अंक मिले और यही तो खेल है। देश को आप पर पूरा भरोसा है। - अरुण यादव
3. बबीता ये तुम्हारी हार नहीं अनुभव है। हार तो तब होती है जब इंसान खुद लड़ना छोड़ दें। अनुभव से सीखो और आगे बढ़ो। - अंजलि चौधरी
विनेश को चोट लगना दे गया टीस: विनेश अच्छा खेली। दुर्भाग्य से चोट लगना उसके साथ-साथ मुझे और सभी खेल- प्रेमियों को दुख दे गया। पर मुझे गर्व है अपनी बहन पर जो बहुत अच्छा खेली। सब मिलकर दुआ करें की वो जल्द ही ठीक हो जाएं।
- गीता फौगाट, अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान