फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दंगल' की शूटिंग में घायल हुए आमिर, परिवार संग मुंबई लौटे

Wed, 18 Nov 2015 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 9
बहुचर्चित फिल्म ‘दंगल’ की शूटिंग के दौरान अभिनेता आमिर खान घायल हो गए हैं। शूटिंग लुधियाना में चल रही थी। घायल आमिर अपनी पत्नी और बेटे के साथ मुंबई लौट गए। देखिए, कैसे लगी चोट?
विज्ञापन

'दंगल' की शूटिंग में घायल हुए आमिर, परिवार संग मुंबई लौटे

2 of 9
आमिर खान ने दंगल के लिए अपना वजन भी 90 किलों से ज्यादा तक बढ़ाया हुआ है। वो फिल्म में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं।
विज्ञापन

'दंगल' की शूटिंग में घायल हुए आमिर, परिवार संग मुंबई लौटे

3 of 9
जानकारी के अनुसार कि शनिवार दोपहर को गांव में दंगल की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान अखाड़े में कुश्ती का सीन फिल्माया जा रहा था। जिसमें आमिर एक पहलवान के साथ भिड़ रहे थे। इसी दौरान पहलवान ने आमिर खान को गर्दन से पकड़कर जमीन पर पटखनी दी तो आमिर दर्द से बुरी तरह कराह उठे।

'दंगल' की शूटिंग में घायल हुए आमिर, परिवार संग मुंबई लौटे

4 of 9
2016 के क्रिसमस पर आमिर खान की फिल्म 'दंगल' भी रिलीज होगी यानी कि 'बाहुबली 2' और 'दंगल' में मुकाबला होगा। निश्चित रूप से दक्षिण भारत में 'दंगल' पर 'बाहुबली' बहुत भारी पड़ेगी, हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी बाहुबली 2 आमिर की फिल्म को जमकर टक्कर देगी।
विज्ञापन

'दंगल' की शूटिंग में घायल हुए आमिर, परिवार संग मुंबई लौटे

5 of 9
डॉ. गौरव सचदेवा के मुताबिक एमआरआई और ब्लड टेस्टों की सभी रिपोर्ट नार्मल आई हैं, लेकिन आमिर की पीठ में गर्दन के नीचे के हिस्से में मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। आमिर ने फिल्म में अपनी भूमिका के लिए तीस किलो तक वजन बढ़ाया है, और वह लगातार कुश्ती की प्रेक्टिस कर रहे हैं। कई बार ऐसी समस्या आ जाती है।
विज्ञापन

'दंगल' की शूटिंग में घायल हुए आमिर, परिवार संग मुंबई लौटे

6 of 9
आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म दंगल की शूटिंग में दिन-रात लगे हुए हैं। फिल्म की कहानी हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह और उनकी बेटियों की जिंदगी पर है। इसीलिए आमिर लगातर पंजाब और हरियाणा के देहात में शूटिंग कर रहे हैं। आमिर लगातार फिल्म के लिए अपना सबकुछ झौंक रहे हैं। दूसरी ओर एक के बाद परेशानी उन्हें घेर लेती हैं।
विज्ञापन

'दंगल' की शूटिंग में घायल हुए आमिर, परिवार संग मुंबई लौटे

7 of 9
आमिर ने ट्वीट किया, 'यह कोई बड़ी चोट नहीं है। मेरी पीठ की मांसपेशी में खिंचाव आ गया है। एक हफ्ते का आराम और फिर में शूट पर वापस आउंगा।' ‘दंगल’ की शूटिंग का पहला चरण पूरा करके आमिर खान अपनी पत्नी और बेटे के साथ मुंबई लौट गए। फिल्म के अगले चरण की शूटिंग के लिए यूनिट अब अगले साल जून में लुधियाना आएगी।

'दंगल' की शूटिंग में घायल हुए आमिर, परिवार संग मुंबई लौटे

8 of 9
50 वर्षीय आमिर खान असल जीवन से प्रेरित इस फिल्म में पहलवान की भूमिका निभा रहे हैं, जिसे फिलहाल पंजाब के लुधियाना में फिल्माया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया, 'वह कम से कम एक हफ्ता पूरी तरह आराम करेंगे। इसके बाद फैसला किया जाएगा कि शूटिंग कब से शुरू करनी है।' यह फिल्म पहलवान महावीर सिंह और उनकी बेटियों गीता तथा बबीता फोगट पर आधारित है।
विज्ञापन

'दंगल' की शूटिंग में घायल हुए आमिर, परिवार संग मुंबई लौटे

9 of 9
दिलचस्प बात ये है कि जब आमिर को चोट लगी तो रेसलर महावीर सिंह फोगट और उनकी दोनों बेटियां बबीता और गीता फोगट भी वहीं मौजूद थीं। ‘दंगल’ में आमिर महावीर सिंह का किरदार निभा रहे हैं। ये फिल्म अगले साल 24 दिसंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें