आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता योग्रेंद्र यादव की जुबानी सुनिए, दिल्ली में पार्टी की जीत की कहानी। देखिए तस्वीरें और पढ़िए।
विज्ञापन
'आप' के योगेंद्र की जुबानी, दिल्ली में जीत की कहानी
2 of 17
योगेंद्र यादव ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को मिली अप्रत्याशित जीत में हरियाणा की खट्टर सरकार के फैसले भी मददगार साबित हुए हैं।
विज्ञापन
'आप' के योगेंद्र की जुबानी, दिल्ली में जीत की कहानी
3 of 17
आप के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता योगेंद्र यादव के मुताबिक, खट्टर सरकार के एक फैसले ने दिल्ली की जीत में अहम रोल निभाया है। कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र 60 से घटाकर 58 वर्ष करने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंच पर खड़े होकर सफाई देनी पड़ी।
'आप' के योगेंद्र की जुबानी, दिल्ली में जीत की कहानी
4 of 17
योगेंद्र यादव के मुताबिक, ‘‘हरियाणा की भाजपा सरकार थोड़े समय में ही अपनी लोकप्रियता खो बैठी है। हरियाणा के बारे में फील्ड से रिपोर्ट आ रही है। मैं सुन रहा हूं कि लोग सरकार से तौबा कर रहे हैं। अभी तक सरकार ने जो फैसले किए हैं, वे जनविरोधी हैं।
विज्ञापन
'आप' के योगेंद्र की जुबानी, दिल्ली में जीत की कहानी
5 of 17
आम आदमी पार्टी जल्दी ही हरियाणा की राजनीति में नए मुद्दों के साथ प्रवेश करेगी। प्रदेश में जाट और गैर जाट की राजनीति से इतर पार्टी इस बार सीधे वोटरों से संपर्क कर अपने आधार का मजबूत करेगी।
विज्ञापन
'आप' के योगेंद्र की जुबानी, दिल्ली में जीत की कहानी
6 of 17
योगेंद्र यादव ने बताया कि इसके लिए वोट के ठेकेदारों को बाईपास किया जाएगा। विधानसभा चुनाव में साढ़े चार साल का लंबा समय देखते हुए पार्टी ने होमवर्क शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
'आप' के योगेंद्र की जुबानी, दिल्ली में जीत की कहानी
7 of 17
योगेंद्र यादव ने कहा कि हरियाणा से पार्टी अपने अभियान की शुरुआत किसानों के मुददों को लेकर करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी का एजेंडा सकारात्मक होगा, इसलिए लोग जात-पात से ऊपर उठकर गौर करेंगे।
'आप' के योगेंद्र की जुबानी, दिल्ली में जीत की कहानी
8 of 17
यादव ने कहा कि हरियाणा में मुद्दे बहुत हैं। किसानों के मुद्दे यहां नाममात्र के लिए उठते हैं। इनेलो के सामने अस्तित्व का संकट है। भाजपा ने पहली बार किसानों पर भरोसा काबिज कर सरकार बनाई, लेकिन भाजपा से जनता का मोहभंग हो गया है।
'आप' के योगेंद्र की जुबानी, दिल्ली में जीत की कहानी
9 of 17
यादव ने यह भी कहा,‘‘हरियाणा में लंबे संघर्ष की जरूरत है, लेकिन हम गांव से लेकर शहर तक का कोई मुद्दा नहीं छोड़ेंगे। प्रदेश में पुरुषों की शराब की आदत से ग्रामीण महिलाएं त्रस्त हैं।
'आप' के योगेंद्र की जुबानी, दिल्ली में जीत की कहानी
10 of 17
योगेंद्र यादव ने कहा है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के मॉडल के आधार पर हरियाणा की राजनीति नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सूबे में आप के मुद्दे अलग हैं। पिछली बार की तरह से अति उत्साह से आगे नहीं बढ़ेंगे।
'आप' के योगेंद्र की जुबानी, दिल्ली में जीत की कहानी
11 of 17
यादव ने कहा कि हम मीडियम और शार्ट टर्म की रणनीति नहीं तैयार करेंगे। मसलन आप इस बार पूरी रणनीति और राजनीतिक गुणा गणित का आंकलन करने के बाद सधी चाल से हरियाणा में उतरेगी।
'आप' के योगेंद्र की जुबानी, दिल्ली में जीत की कहानी
12 of 17
चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी बनाने का जो सपना दिखाया जा रहा है, उसे आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने फिज़ूल बताया है।
'आप' के योगेंद्र की जुबानी, दिल्ली में जीत की कहानी
13 of 17
योगेंद्र यादव ने स्पष्ट किया है कि आम आदमी के विकास का सपना ही चंडीगढ़ का सपना है। सिर्फ दस फीसदी लोगों की बात नहीं की जा सकती। सबके विकास की बात करनी होगी। कोई दिल्ली वाला चंडीगढ़ को सपने दिखा भी नहीं सकता।
'आप' के योगेंद्र की जुबानी, दिल्ली में जीत की कहानी
14 of 17
योगेंद्र यादव ने कहा कि जब आप चंडीगढ़ के विकास की बात करते हो तो इसका मतलब सिर्फ कुछ पॉश सेक्टर ही नहीं हैं। एक बड़ा मध्यमवर्ग है। सेक्टरों में भी समस्याएं हैं। गांवों और कालोनियों में बुरा हाल है।
'आप' के योगेंद्र की जुबानी, दिल्ली में जीत की कहानी
15 of 17
उनका इशारा पल्सौरा, डड्डूमाजरा, हल्लोमाजरा, बापूधाम जैसे इलाकों की ओर था। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ के विकास में सभी की भागेदारी सुनिश्चित करनी होगी। दस फीसीदी लोगों की बात कर कोई पूरे चंडीगढ़ का भला नहीं कर सकता। आम आदमी पार्टी यहां सभी वर्गों के लिए काम करेगी।
'आप' के योगेंद्र की जुबानी, दिल्ली में जीत की कहानी
16 of 17
योगेंद्र यादव चंडीगढ़ में 11 वर्ष गुजार चुके हैं। उन्होंने याद किया कि वे पहले सेक्टर-11 में रहते थे। नजर आता था कि सब कुछ ठीक है। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ के गांवों को देखा। वहां की हालत देखी। लगा वहां काम करने की ज्यादा जरूरत है। इसके बाद वह गांव खुड्डा लाहौरा में रहे।
'आप' के योगेंद्र की जुबानी, दिल्ली में जीत की कहानी
17 of 17
इससे स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ में भी दिल्ली मॉडल की तर्ज पर काम करने वाली है। दिल्ली में भी पार्टी ने गरीब बस्तियों और मध्यमवर्ग पर फोकस किया था। इससे पार्टी को काफी लाभ हुआ और दिल्ली में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए।