यूं तो भगवंत मान अपनी कॉमेडी के लिए पहचाने चाहते हैं, लेकिन अकसर वे ऐसे बयान दे देते हैं कि कभी बवाल हो जाता है तो कभी सवाल उठ जाते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
भगवंत मान
- फोटो : SELF
स्टैंड-अप कॉमेडियन से राजनीतिज्ञ बने मान पंजाब में अभी भी सबसे लोकप्रिय चेहरा बने हुए हैं। वे सांसद तो हैं ही, अब उन्हें पंजाब आप का प्रदेश प्रधान भी बना दिया गया है। पर इसके लिए अरविंद केजरीवाल ने उनके सामने शराब छोड़ने की शर्त रखी है। सिर्फ शराब पीने का मामला ही नहीं, भगवंत मान कई तरह के विवादों में घिरते रहे हैं। कभी बयानों के कारण तो कभी हरकतों के कारण, जैसे विवादों से कोई पुराना नाता रहा हो।
विज्ञापन
3 of 11
आप सांसद भगवंत मान
हाल ही में भगवंत मान ने इंटरव्यू के दौरान बयान दिया कि मैं क्या खाता हूं, मैं क्या पीता हूं। मसला ये नहीं है, मसला ये है कि मेरे खिलाफ कुछ मिलता नहीं है। न करप्शन का चार्ज, न इनकम टैक्स का न विदेश दौरे का। इसलिए अब कहने लगे कि ये खाता है ये पीता है। अरे ये पंजाब के मसले नहीं हैं। कम से कम मैं इनकी तरह जनता का खून तो नहीं पीता। भगवंत मान की निजी जिंदगी पंजाब का मसला नहीं है। पंजाब के मसले कहीं बड़े हैं।
4 of 11
मान
इससे पहले 2011 में जब उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक लिया था, उन्होंने फेसबुक के जरिए कहा था कि पंजाब की सेवा के लिए वह पत्नी को छोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया में इस तरह से राजनैतिक फायदे के लिए व्यक्तिगत मुद्दे को उछालने के लिए इस सांसद की खिंचाई हुई थी।2014 में ही सरकारी शिक्षकों की नकल करने वाले मान के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया हासिल हुई थी।
विज्ञापन
5 of 11
मान
- फोटो : अमर उजाला
जुलाई 2014 में भगवंत मान पर घमंडी होने और सुनाम को नजरअंदाज करने के आरोप लगे। इसके पर भगवंत मान के बयान से वर्कर तिलमिला उठे। भगवंत मान ने बयान दिया है कि बगावत का झंडा बुलंद करने वाले लोगों ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया था। मान के इस बयान से पार्टी वर्करों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया। वर्करों ने कहा कि भगवंत मान इन आरोपों को साबित करें या फिर सामूहिक तौर पर माफी मांगें।
विज्ञापन
6 of 11
शहीद परमजीत के अंतिम अरदास में पहुंचे सैकड़ों लोग
जुलाई 2014 में ही दिल्ली के बजट पर चर्चा के दौरान मान ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सांसद ने लालू यादव के परिवार को भी बीच में लपेट लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विकास की बात करने वाली कांग्रेस के विधायकों से ज्यादा तो लालू यादव के बच्चे हैं। भगवंत मान के इस बयान से लोकसभा में काफी हंगामा हुआ। इतना ही नहीं, 'आप' सांसद ने भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की।
विज्ञापन
7 of 11
भगवंत मान
जुलाई 2015 में विवाद का कारण बना है भगवंत मान और पटियाला के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी के बीच की बातचीत का ऑडियो। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह चार मिनट का ऑडियो दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को मिली जीत के बाद का था। ऑडियो में भगवंत मान डॉ. गांधी को पार्टी के पंजाब में बन रहे ताजा हालात से रूबरू करवा रहे हैं और पार्टी को मिली जीत को सेलिब्रिटी स्टेटस के साथ जोड़ रहे हैं।
8 of 11
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान पटियाला में रैली करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
अक्तूबर 2015 में भगवंत मान पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप की बेअदबी मामले में आयोजित शहीदी समारोह में शराब पीकर पहुंच गए थे। सांसद भगवंत मान से शराब की बदबू आने पर की जानकारी तुरंत ही शहीदी दिवस के आयोजकों को दी गई। इसके बाद हंगामा मच गया। सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्ताओं ने मान को स्टेज से उतार दिया और बाद में उन्हें समारोह स्थल से ही बाहर जाने को मजूबर कर दिया गया।
9 of 11
मीडिया से बातचीत करते आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान।
- फोटो : अमर उजाला
जुलाई 2016 में भगवंत मान ने संसद भवन में प्रवेश के वक्त विभिन्न सुरक्षा घेरों को पार करने का वीडियो बनाकर उसे सोशल साइटों पर अपलोड कर दिया। वीडियो में सांसद मान ने कमेंट्री भी खुद ही की है। विभिन्न पार्टियों के सांसदों ने उनकी इस हरकत की आलोचना करते हुए इसे सुरक्षा से खिलवाड़ बताया। मामले में उनके खिलाफ शिकायत की गई और उन्हें फैसला होने तक संसद से दूर रहने को कहा गया।
10 of 11
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान
- फोटो : फाइल फोटो
जुलाई 2016 में ही भगवंत मान ने रैली के दौरान विवादित बयान देकर सभी को चौंका दिया। सांसद भगवंत मान ने कहा कि हर सांसद का रोजाना डोप टेस्ट होना चाहिए। इससे जो लोग उनको बिना वजह बदनाम करते हैं, उनकी सारी सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी। वे सांसद हरिंदर सिंह खालसा के आरोपों पर टिप्पणी कर रहे थे, जब उन्होंने यह बयान दिया।
नवंबर 2016 में पंजाब भाजपा ने आप सांसद भगवंत मान का एक पुराना वीडियो जारी किया है, जिसमें मान सिख पंथ के अरदास के साथ पढ़े जाने वाले छंद ‘राज करेगा खालसा’ का अपमान करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो काफी पुराना है और वीडियो में वे पंजाब के एक प्रसिद्ध गायक का मजाक उड़ाने के लहजे से उक्त छंद को तोड़-मरोड़ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर भी हंगामा हुआ था।