फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बना आधार कार्ड तो भूल जाएं ये 6 काम, गुम हो जाए तो जानिए कैसे मिलेगा

Tue, 01 Aug 2017 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
card for passport
अगर आधार कार्ड नहीं बनवाया है तो भूल जाएं ये 6 सुविधाएं, जो इस कार्ड के बिना नहीं मिलेंगी। अगर आधार कार्ड गुम हो जाए तो यह दोबारा मिल सकता है, जानिए कैसे।
विज्ञापन

2 of 7
aadhaar card
पैन कार्ड के साथ आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आयकर की धारा 139ए के तहत पैन रद्द हो जाएगा। इससे फर्जी पैन से टैक्स चोरी पर लगाम लगेगी। पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी है। आधार कार्ड के बिना सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले फायदे भी संभव नहीं होंगे। इसलिए सब्सिडी पाने के लिए आधार कार्ड को लिंक करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 7
aadhaar card
अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना भूल जाइए। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में अगर आप विदेश जाने के लिए सोच रहे हैं तो पहले आधार कार्ड बनवाएं, फिर पासपोर्ट के लिए अप्लाई करें। पीएफ अकाउंट से आधार कार्ड को जोड़ना अनिवार्य हो गया है। अगर आप ऐसा करेंगे पीएफ निकालने और सेटल करने में कम समय लगेगा। पेंशनरों को भी आधार कार्ड लिंक कराना होगा।

4 of 7
aadhaar card
इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। आधार कार्ड को पैन से लिंक किए बिना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना नामुमकिन होगा। आधार कार्ड के बिना अब स्कॉलरशिप भी नहीं मिलेगी। दूसरी ओर, अगर आधार कार्ड खो गया है, तो फिर आप घर बैठे ऑनलाइन इसको दुबारा जारी करवा सकते हैं। इसके लिए बस एक तरीका अपनाना होगा।
 
विज्ञापन

5 of 7
aadhaar card
आपको सबसे पहले आधार कार्ड जारी करने वाली वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाना होगा। साइट के होम पेज पर आधार कार्ड दुबारा से जारी करने के लिए रेसीडेंट पोर्टल पर क्लिक करें। क्लिक करते ही ईआईडी/यूआईडी का ऑप्शन आएगा। रेसीडेंट पर क्लिक करने के बाद अगला पेज आएगा। इसमें एक गोल घेरे में आधार कार्ड लिए एक महिला नजर आएगी। इसके नीच ईआईडी/यूआईडी का ऑप्शन आएगा। 
 
विज्ञापन

6 of 7
aadhaar card
आपके एनरोलमेंट नंबर की स्लिप गुमी है तो ईआईडी पर और यदि आधार कार्ड गुमा है लेकिन नंबर याद है तो फिर नंबर देना होगा। इसके बाद डिटेल अपडेट करने के लिए यूआईडी/ईआईडी पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म आएगा, जिसमें नाम, एनरोलमेंट कराते वक्त दिया मोबाइल नंबर या मेल आईडी भरना होगा। उसके बाद स्क्रीन पर दिए गए चार अंकों का स्कियोरिटी कोड़ को एंटर करें। फिर GET OTP पर क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
aadhaar card
इसके बाद मोबाइल पर वन टाइम पासवर्ड आएगा जिसे डालते ही मोबाइल नंबर पर ईआईडी या यूआईडी नंबर आ जाएगा। आधार कार्ड के लिए आपको मिले यूआईडी नंबर के जरिए यूआईडीएआई पोर्टल पर जाकर ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं। अपने आधार कार्ड का स्टेटस पता करने के लिए https://eaadhaar.uidai.gov.in/ या https://portal.uidai.gov.in/uidwebportal/enrolmentStatusShow.do लिंक पर भी अपने आधार कार्ड का स्टेटस जान सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें