फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: चिड़ियाघर घूमने गए सैलानी ने बाघ के बाड़े में फेंकी ऐसी चीज, मच गया हड़कंप

Tue, 05 Dec 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
chattbir zoo Zirakpur
चिड़ियाघर में सफेद बाघ अचानक एक चीज पर झपट पड़ा। जिसे देख सैलानियों में हड़कंप मच गया। तस्वीरों में देखिए क्या थी वो चीज...
विज्ञापन

2 of 7
chattbir zoo Zirakpur
मामला पंजाब के जीरकपुर का है। जानकारी के मुताबिक, छतबीड़ में रविवार छुट्टी वाले दिन भारी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। वहीं, दोपहर करीब साढ़े 3 बजे पर्यटकों की भारी भीड़ सफेद बाघ के बाड़े के सामने खड़ी हो गई। 
विज्ञापन

3 of 7
chattbir zoo Zirakpur
छतबीड़ चिड़ियाघर में उस समय हड़कंप मच गया जब सफेद बाघ के बाड़े में एक पर्यटक ने पीने के पानी की बोतल उसके बाड़े के अंदर फेंक दी। जिसके बाद बाड़े के बाहर भारी भीड़ जुट गई। दरअसल यह भीड़ सफेद बाघ को देखने की नहीं, बल्कि सफेद बाघ के पंजों में पानी की भरी बोतल को देखने के लिए उमड़ी थी।

4 of 7
chattbir zoo Zirakpur
वहीं, पर्यटकों ने बाघ द्वारा बोतल के चबाने की कोशिश करने की फोटो अपने-अपने कैमरों में कैद करके वायरल करना शुरू कर दी और कुछ ही पलों में सफेद बाघ द्वारा बोतल चबाने की वायरल हुई तस्वीरों के ऊपर कमेंट्स आना शुरू हो गए। 
 
विज्ञापन

5 of 7
chattbir zoo Zirakpur
दूसरी ओर, मामले की भनक उच्चाधिकारियों के पास पहुंच गई, जिन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए बाड़े के अंदर घूम रहे बाघों को तुरंत वापस पिंजरे में बुलाकर बंद कर दिया और बाड़े के अंदर पड़ी पानी से भरी प्लास्टिक बोतल को उठाकर कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, कुछ देर बाद बाघों को फिर से पर्यटकों के लिए बाड़े में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

6 of 7
chattbir zoo Zirakpur
मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों के पास पहुंची तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाघों के जोड़े को पिंजरे में बंद करके वार्डन से उक्त बोतल को कब्जे में लेने के आदेश दे दिए। गौरतलब है कि कुछ वर्ष पहले भालू के बाड़े के अंदर एक व्यक्ति के द्वारा छलांग लगाने का मामला सामने आया था, जिसमें छतबीड़ प्रबंधन की लापरवाही सामने आई थी। वहीं, रविवार को बाघ के बाड़े में किसी पर्यटक ने पानी की बोतल फेंकी हैं, जिसका प्रबंधकों के पास कोई जवाब नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
chattbir zoo Zirakpur
पर्यटक अक्सर जानवरों के बाड़ों के अंदर बोतलें फेंककर उन्हें परेशान करने की कोशिश करते हैं, जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हों, इसके लिए कड़े नियम बनाकर लागू किए जाएंगे।
एम सुधागर, फील्ड डायरेक्टर, छतबीड़ चिडिय़ाघर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें