पीजीआई चंडीगढ़
कोरोना काल में पीजीआई ने निभाई अहम भूमिका
बता दें कि कोरोना काल में चंडीगढ़ पीजीआई ने अहम भूमिका निभाई है। यहां के नेहरू विस्तार खंड में हजारों कोविड मरीजों का इलाज हुआ। वहीं पीजीआई ने कई प्रदेशों के डॉक्टरों को कोरोना काल में प्रशिक्षण भी दिया था। अब ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज में एक बार फिर पीजीआई अहम योगदान दे रहा है। पीजीआई में मौजूदा समय में ब्लैक फंगस के सबसे ज्यादा 116 मरीज भर्ती हैं, जिसमें पंजाब के सबसे ज्यादा 62 मरीज हैं। उसके बाद हरियाणा के 25, उत्तर प्रदेश के 11, चंडीगढ़ के 7, उत्तराखंड के तीन, हिमाचल प्रदेश के तीन और राजस्थान के 4 मरीज शामिल हैं।