क्या आपने महंगी कार मर्सिडीज से महंगा घोड़ा देखा है, जिसकी खासियतें भी कमाल की हैं। मालिक किसी कीमत पर उसे बेचना नहीं चाहता। देखिए, यहां।
विज्ञापन
देखिए, मर्सिडीज से महंगा है ये घोड़ा, खासियतें भी हैं कमाल की
2 of 6
इस घोड़े का नाम है सुल्तान। इसकी कीमत लग चुकी है 50 लाख रुपये। इसके मालिक हैं मेजर सिंह, जो इसे अमृतसर के पशु मेले में लेकर आए हैं। ये किसी कीमत पर इसे बेचना नहीं चाहते।
विज्ञापन
देखिए, मर्सिडीज से महंगा है ये घोड़ा, खासियतें भी हैं कमाल की
3 of 6
मेजर सिंह कहते हैं कि उन्होंने सुल्तान को 27 लाख में खरीदा था। 7 वर्षीय सफेद रंग नुकरी नस्ल के इस घोड़े की कीमत इस वक्त कम से कम 50 लाख रुपये है। इसकी खासियत यह है कि इसे दौड़ में कोई हरा नहीं सकता।
देखिए, मर्सिडीज से महंगा है ये घोड़ा, खासियतें भी हैं कमाल की
4 of 6
मेजर सिंह के मुताबिक इस नस्ल के घोड़ों को अक्सर अंग्रेज अफसर इस्तेमाल करते थे। गौरतलब है कि घोड़े की यह कीमत एक लग्जरी कार से भी ज्यादा है। भारत में जगुआर कार सिर्फ 47.67 लाख रुपये की है, वहीं बीएमडब्लयू भी महज 46.90 लाख रुपये की है।
विज्ञापन
देखिए, मर्सिडीज से महंगा है ये घोड़ा, खासियतें भी हैं कमाल की
5 of 6
राजासांसी निवासी मुखविंदर सिंह अपने दो भैंसों को लेकर आए थे। मुर्रा नस्ल के इस सवा साल के भैंसे की कीमत दस लाख रुपये है। इसके अलावा भीम नामक भैंसे को पाला है। एक भैंसे को पालने का खर्च कम से कम पांच भैंसों (फीमेल) के बराबर होता है।
देखिए, मर्सिडीज से महंगा है ये घोड़ा, खासियतें भी हैं कमाल की
6 of 6
मुर्गा पालकों में अजनाला निवासी नरिंदर सिंह के करीब डेढ़ फीट ऊंचे मुर्गे का वजन 4 किलो से अधिक था। देसी नस्ल के मुर्गे की उम्र महज 11 माह है। अभी तक लोग इसकी कीमत 10000 रुपये लगा रहे हैं, मगर वह इसे बेचना नहीं चाहते।