पंजाब के मोहाली स्थित फेज-11 में बुधवार को एक प्रेमी ने सीढ़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं इसके अगले ही दिन गुरुवार को फेज-11 में रहने वाली उसकी प्रेमिका ने भी सीढ़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। दरअसल, एक नामी मोबाइल कंपनी के टेक्निकल एडवाइजर के सुसाइड करने के बाद उसके दर्द को उसकी प्रेमिका नहीं झेल पाई। प्रेमिका ने भी अगले ही दिन प्रेमी की मौत के वियोग में आत्महत्या कर जान दे दी। उसने भी प्रेमी की तरह ही सीढ़ी के सहारे फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया है। यह दोनों एक ही कंपनी में नौकरी करते थे।