फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को हो गई थी मोहब्बत, पिता ने देखिए दोनों का क्या हाल किया?

Mon, 03 Oct 2016 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
ऑनर किलिंग, पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को काट डाला - फोटो : अमर उजाला
बेटी को किसी से मोहब्ब्त हो गई थी, लेकिन पिता को उसका प्यार रास नहीं आया। उसने बेटी और उसके प्रेमी का जो हाल किया, देखने वाले सिहर उठे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ऑनर किलिंग, पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को काट डाला - फोटो : अमर उजाला
वारदात पंजाब के तरनतारन में अंजाम दी गई। गांव लादुके में  पिता ने अपनी लड़की के दोस्त को घर बुलाकर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। दोस्त को बचाने के लिए जब उसकी लड़की आगे आई तो पिता ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मृतक लड़के के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 5
ऑनर किलिंग, पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को काट डाला - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार गांव वल्टोहा निवासी रणजीत सिंह उर्फ राणा पुत्र बिट्टू सिंह गांव लध्धू में हेयर कटिंग की दुकान करता था। उसका छोटा भाई दविंदर सिंह उर्फ कालू भी वहां काम करता है। इस बीच दुकान के ही नजदीक रहने वाली सुखविंदर कौर नामक लड़की से रणजीत की दोस्ती हो गई। 
 

4 of 5
ऑनर किलिंग, पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को काट डाला - फोटो : अमर उजाला
दोनों में मिलना जुलना शुरू हो गया। धीरे-धीरे दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई। इस प्रेम संबंध का जब सुखविंदर कौर के पिता डोगर सिंह को पता चला तो उसे रास नहीं आया। उसने रणजीत को सबक सिखाने के लिए उसे रविवार को बहाने से घर बुलाया। घर पहुंचते ही डोगर सिंह ने कृपाण से रणजीत सिंह पर हमला कर दिया और देखते ही देखते उसका गला रेत डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनर किलिंग, पिता ने बेटी और उसके प्रेमी को काट डाला - फोटो : अमर उजाला
सुखविंद्र उसे छुड़ाने के लिए आगे आई को डोगर सिंह ने उसे भी नही बख्शा और उसका भी गला काट दिया। घटना के बाद आरोपी डोगर सिंह फरार हो गए। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए और पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही सब-डिवीजन भिखीविंड के डीएसपी जैमल सिंह नागोके व थाना प्रभारी अवतार सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे व दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी भेज दिया। डीएसपी जैमल सिंह ने बताया कि मृतक लड़के के भाई के बयानों पर आरोपी डोगर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें