इस लोन की राशि आठ लाख रुपये अदा न करने पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने घर का कब्जा बैंक को दिलवाने के लिए रोपड़ प्रशासन को आदेश दिया। इस आदेश पर ही तहसीलदार कुलदीप सिंह और पुलिस संबंधित बैंक को कब्जा दिलवाने के लिए गांव बड़ी हवेली पहुंची थी। अधिकारियों को घर में कोई भी नहीं दिखा जिस पर घर को सील करने की कार्रवाई शुरू की गई।