जगजीत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
जालंधर देहात पुलिस द्वारा काबू किए गए जगजीत सिंह की कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। लाखों की कमाई करने वाला जगजीत सिंह अपनी पत्नी रविंदर कौर को सबक सिखाने के लिए एक ढाबे पर 11 साल से वेटर और जूठे बर्तन धोने का काम करता रहा। मकसद सिर्फ एक ही था कि पत्नी रविंदर कौर और उसके मायके वालों को जेल जाना पड़े। स्थानीय पुलिस पर यकीन करें तो जगजीत सिंह का साथ उसके पिता ने भी दिया। गुरु नानक नगर, थाना कोतवाली, बरेली (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले जगजीत सिंह की शादी रविंदर कौर निवासी साहिबगंज फैजाबाद से हुई थी। शादी के बाद दोनों में कुछ समय तक तो संबंध ठीक-ठाक रहे लेकिन बाद में किसी बात पर कहासुनी हो गई।